तेजप्रताप की 8 महीने बाद लालू फैमिली में वापसी: लालू बोले- अब वो साथ ही रहेंगे

Lalu Yadav

Lalu Yadav: तेजप्रताप ने आवास पर दही-चूड़ा भोज रखा है। लालू यादव (Lalu Yadav) इस भोज में पहुंचे हैं। लालू यादव ने कहा कि वो तेजप्रताप से नाराज नहीं है। वो परिवार के साथ ही रहें। तेजप्रताप के बीजेपी में जाने के सवाल पर कहा कि, बेटे को हमेशा आशीर्वाद रहेगा। 8 महीने पहले तेजप्रताप की गर्लफ्रेंड के साथ फोटो सामने आने के बाद लालू ने तेजप्रताप को घर और पार्टी से निकाला था।

Advertisement

Also Read This: हिंदू स्टूडेंट्स की पढ़ाई अटकी, मुस्लिमों के एडमिशन का विरोध

दही-चूड़ा भोज में पहुंचे थे तेजप्रताप

उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने मंगलवार को अपने आवास पर दही-चूड़ा भोज रखा। इस भोज में तेजप्रताप यादव भी शामिल हुए। इस दौरान विजय सिन्हा से जब सवाल किया गया कि तेजप्रताप को आप NDA में आने का निमंत्रण देंगे। इस पर विजय सिन्हा ने कहा, वक्त पर सब पता चल जाएगा। वहीं तेजप्रताप ने भी कहा कि समय आने दीजिए, सब साफ हो जाएगा। उन्होंने कहा कि, मेरा विजय सिन्हा से व्यक्तिगत संबंध है।

Also Read This: मगन सुहाग सुसाइड केस में आज सुनवाई

रत्नेश सदा बोले- दही-चूड़ा भोज में सीएम भी शामिल होंगे

मकर संक्रांति के अवसर पर रत्नेश सादा के घर पर दही चूड़ा भोज का आयोजन किया गया है। इस मौके पर रत्नेश सादा ने प्रदेश की जनता और मीडिया कर्मियों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा, पिछले 3 साल से हम दही चूड़ा भोज का आयोजन कर रहे हैं। 2 बार हमने निजी तौर पर आयोजन किया। इस बार माननीय मुख्यमंत्री से अनुमति लेकर जदयू परिवार की ओर से पार्टी स्तर पर आयोजन कर रहे हैं।

NEWS SOURCE Credit: Dainik Bhaskar

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt
Back to top button