Gold Rate: सोने की जगह चांदी की बढ़ रही खरीद: बढ़ रही चांदी की चमक

Gold Rate: सोने और चांदी के आसमान छूते दामों ने गोल्ड ज्वैलरी कारोबार को सुस्त कर दिया है। आम आदमी के लिए सोने के आभूषण खरीदना अब बजट से बाहर होता जा रहा है। इसी कारण धीरे-धीरे चांदी की लोकप्रियता बढ़ रही है। लोग अब गोल्ड की बजाय बिछिया, पायल और चांदी की अंगूठियों और ब्रेसलेटों में निवेश कर रहे हैं; आइए नीचे खबर में चेक कर लेते है सोना-चांदी के ताजा भाव क्या चल रहे हैं…
Also Read This: Haryana के 12 जिलों में तेज गरज के साथ बारिश: तेज हवा से गिरा पेड़
बढ़ रही है चांदी की चमक
सोने के दाम आसमान छूने के बाद अब यह चर्चा बढ़ रही है कि चांदी अगला सोने का विकल्प बन सकती है। बाजार में परंपरागत बिछिया, पायल और कड़े के अलावा अब चांदी की चैन, अंगूठी और ब्रेसलेट भी उपलब्ध होने लगे हैं। चांदी पर गोल्ड पालिश करके इसे और आकर्षक बनाया जा रहा है। व्यापारियों के अनुसार, गोल्ड खरीदने वाले लोग अब चांदी के आभूषणों (silver jewelery) की ओर रुख कर रहे हैं।
Also Read This: Sapna Choudhary ने पानी छलकै पर घूंघट कर हिलाया स्टेज
Gold Rate: गोल्ड अब सिर्फ उच्च वर्ग के लिए
सराफा व्यापारियों के अनुसार (According to bullion traders) सोने के दाम की तेज बढ़ोतरी ने इसे अब केवल उच्च वर्ग के लिए ही सुलभ बना दिया है। वेडिंग सीजन शुरू होने से पहले ही सोने का भाव एक लाख रुपये प्रति दस ग्राम से ऊपर पहुंच चुका था, लेकिन अब यह डेढ़ लाख रुपये प्रति दस ग्राम से भी अधिक हो गया है। जिन लोगों ने दाम घटने का इंतजार किया, वे अब पछता रहे हैं।
सोने-चांदी के दाम
वैरायटी भाव पिछले साल भाव 22 जनवरी 26
24 कैरेट सोना – 63,100 – 1,56,400
22 कैरेट सोना – 58,150 – 1,43,360
फाइन चांदी – 76,500 – 3,08,000




