Haryana में 2 दिन कोहरे के बाद बारिश का दौर: मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट

IMD: हरियाणा में मौसम विभाग ने 21 जनवरी तक प्रदेश के कई इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है। वहीं 22 जनवरी से मौसम में बदलाव आने की उम्मीद है, जिसके चलते प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है।अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल जिलों में घना कोहरा छा सकता है, जबकि अन्य जिलों में भी हल्का से मध्यम कोहरा रहने की संभावना है। हालांकि दिन के समय धूप खिलने के आसार हैं, जिससे दिन में सर्दी से कुछ राहत मिल सकती है।
Also Read This: “तेरी आँखों का यो काजल” गाने पर स्टेज पर मटक मटक कर नाची सपना चौधरी
22 से बारिश का अनुमान
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ 21 जनवरी की रात से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र और उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों को प्रभावित कर सकता है। हवाओं की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहने की संभावना जताई गई है।
Also Read This: सोना और चांदी की रफ्तार फिर रहेगी बरकरार
IMD: अगले 5 दिन प्रदेश में ऐसा रहेगा मौसम
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 25 जनवरी तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण राज्य में 20 व 21 जनवरी को आंशिक बादलवाई रहने और उत्तरी व दक्षिणी जिलों में कुछ एक स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना है।
24 जनवरी रात्रि से एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ के आने की भी संभावना है। इससे 25 जनवरी से राज्य में ज्यादातर स्थानों पर बारिश की संभावना बन रही है। इस दौरान हवाओं में बदलाव रहने और रात्रि तापमान सामान्य से ज्यादा रहने तथा दिन के तापमान में बदलाव की संभावना नहीं है।



