राजस्थान में तापमान माइनस 1°C, हरियाणा में 0.6°C: उत्तराखंड में जमा झरना

IMD: पहाड़ी राज्यों में बढ़ती सर्दी और बर्फबारी के असर से मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली में तेज सर्दी जारी है। राजस्थान के माउंट आबू में तापमान -1°C और फतेहपुर में -0.4°C रहा। 8 जिलों में 5वीं से 8वीं की क्लास नहीं लगेंगी।
उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में सर्दी से 2 लोगों की मौत हुई। आज 23 जिलों में घना कोहरा है। बरेली का तापमान 3.8°C रहा। सर्दी के कारण 8वीं तक के स्कूल नोएडा में 15 जनवरी, झांसी में 14 और गोरखपुर-आगरा-बिजनौर में 13 जनवरी तक बंद रखे गए हैं। गाजियाबाद में 5वीं तक के स्कूल 15 जनवरी तक बंद रहेंगे। हरियाणा में तेज सर्दी जारी है। सोमवार को गुरुग्राम का तापमान 0.6°C रहा। आज भी राज्य के कई जिलों में घना कोहरा, कोल्ड डे और सीवियर कोल्ड का अलर्ट है।
IMD: 2 दिन मौसम का हाल…
Also Read This: तेहरान में सरकार विरोधी प्रदर्शन के बीच फैसला
मैदानी राज्यों में कोहरे का अलर्ट
उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, मध्य प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, पंजाब, हरियाणा में कोहरे का अलर्ट।
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी जारी रह सकती है।
दक्षिण के राज्य तेलंगाना और पुडुचेरी में भारी बारिश का अलर्ट है।
Also Read This: बंगाल में RSS का पॉइंटर प्लान, हर हिंदू के घर तक पहुंचे BJP
पहाड़ी राज्यों में भारी बर्फबारी
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश में बारिश का अलर्ट, पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी हो सकती है।
पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, बिहार, उत्तर प्रदेश में घने कोहरे का अलर्ट, कड़ाके की सर्दी हो सकती है।
NEWS SOURCE Credit: Dainik Bhaskar




