घरेलू गैस सिलेंडर 50 रुपए महंगा, उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को भी झटका; जानें कल से लागू नई कीमतें

LPG Gas Cylinder
image source google

LPG Gas Cylinder: घरेलू गैस सिलेंडर 50 रुपए महंगा हो गया है। आज यानी, सोमवार 7 अप्रैल को पेट्रोल मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इसकी जानकारी दी। अभी दिल्ली में गैस सिलेंडर 803 रुपए में मिलता है। दाम बढ़ने के बाद कीमत 853 रुपए हो जाएगी। वहीं उज्ज्वला योजना (Ujjwala Yojana) के लाभार्थियों के गैस सिलेंडर की कीमत 500 से बढ़कर 550 रुपए हो जाएगी।

1 अप्रैल को ₹44.50 घटाए थे कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम

Advertisement

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 1 अप्रैल को 19 किलो वाले कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम ₹44.50 तक घटाए थे। दिल्ली में इसकी कीमत ₹41 घटकर ₹1762 हो गईं। पहले ये ₹1803 में मिल रहा था। कोलकाता में यह ₹44.50 घटकर ₹1868.50 में मिल रहा है, पहले इसके दाम ₹1913 थे।

मुंबई में सिलेंडर ₹1755.50 से ₹42 घटकर ₹1713.50 रुपए हो गया है। चेन्नई में सिलेंडर ₹1921.50 का मिल रहा है। हालांकि, 14.2 KG वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में यह ₹803 और मुंबई में ₹802.50 का मिल रहा है।

Also Read This: बड़ी कंपनियों के आने से युवाओं को मिलेगा रोजगार- कल्याण

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने क्यों बढ़ाए दाम?

पेट्रोलियम मंत्री ने कहा: ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को लागत से कम कीमत पर सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) बेचने के कारण लगभग 41,000 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। इस घाटे को कम करने के लिए कीमतें बढ़ाने का फैसला लिया गया।

कैसे तय की जाती है गैस सिलेंडर की कीमत

तेल कंपनियां हर महीने पिछले महीने के अंतरराष्ट्रीय मूल्यों, एक्सचेंज रेट और अन्य लागतों के आधार पर LPG की बेस प्राइस तय करती हैं। इसके बाद टैक्स, ट्रांसपोर्ट, और डीलर कमीशन जोड़कर खुदरा मूल्य निकाला जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt
Back to top button