मां वैष्णो देवी यात्रा में श्राइन बोर्ड ने किया बड़ा बदलाव: जानिए क्या है नए नियम

Mata Vaishno Devi: नए साल के आगाज पर मां वैष्णो देवी (Mata Vaishno Devi) के दर्शन करने के लिए हर वर्ष लाखों श्रद्धालु कटड़ा पहुंचते हैं। इसी भारी भीड़ और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने यात्रा नियमों में अहम बदलाव लागू किए हैं। नए प्रावधानों के तहत आरएफआईडी यात्रा कार्ड जारी होने के बाद श्रद्धालुओं को अधिकतम 10 घंटे के भीतर यात्रा शुरू करनी होगी, जबकि दर्शन कर 24 घंटे के अंदर कटड़ा लौटना अनिवार्य कर दिया गया है। ये नियम तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।
Also Read This: ₹2 लाख प्रति किलो चांदी पहली बार हुआ पार: 1 से 2 लाख होने में 9 महीने लगे
बोर्ड का स्पष्ट कहना
श्राइन बोर्ड (Shrine Board) के अनुसार, नववर्ष (New Year) से पहले श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए यह फैसला लिया गया है, ताकि यात्रा मार्ग पर भीड़ का दबाव नियंत्रित किया जा सके और किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके। बोर्ड का स्पष्ट कहना है कि इन बदलावों का उद्देश्य श्रद्धालुओं को असुविधा में डालना नहीं, बल्कि यात्रा को अधिक सुरक्षित, सुव्यवस्थित और समयबद्ध बनाना है।
इसके साथ ही सभी पंजीकरण केंद्रों पर तैनात कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे श्रद्धालुओं को नए नियमों की पूरी जानकारी दें। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कटड़ा रेलवे स्टेशन स्थित पंजीकरण केंद्र का समय भी बढ़ा दिया गया है, जो अब रात 10 बजे की बजाय रात 12 बजे तक खुला रहेगा। मान्यता है कि मां वैष्णो देवी के चरणों में नए साल का स्वागत करने से वर्ष भर सुख-समृद्धि और शांति बनी रहती है।




