मैडल जितने के बाद भी खिलाडी को कराना होगा अब डोप टेस्ट! फिर मिलेगा सर्टिफिकेट: मीनू बेनीवाल

Meenu Beniwal: हरियाणा आलंपिक संघ अध्यक्ष जसविंद्र मीनू बेनीवाल ने कहा कि अब हरियाणा में खिलाड़ी के मेडल जीतने के बाद डोप टेस्ट पास होने के बाद ही सर्टिफिकेट जारी किए जाएंगे। ताकि खिलाड़ी नशे से दूर रहें और देश के लिए मेडलों का ढेर लगा सकें। इस बार कामनवैल्थ खेलों में हरियाण की भी हिस्सेदारी बने, इसके लिए भारतीय ओलंपिक संघ को पत्र लिखेंगे। खिलाड़ियों का हक नहीं मरने देंगे इसके लिए हरियाणा ओलंपिक संघ विशेष योजना बना रहा है।
Also Read This: हरियाणा को दुनिया की मजबूत खेल शक्ति बनाना लक्ष्यः मीनू बेनीवाल
हरियाणा आलंपिक संघ अध्यक्ष जसविंद्र मीनू बेनीवाल (Meenu Beniwal) ने वीरवार को चरखी दादरी के गांव डोहका हरियाणा में अनिल सांगवान कालूवाला कंस्ट्रेक्शन द्वारा उनके पिता की याद में बनाये आधुनिक खेल स्टेडियम का शुभारंभ किया। करीब 10 एकड़ में खेल स्टेडियम पर करीब 20 करोड़ की राशि खर्च की जाएगी। मीनू बेनीवाल ने अनिल सांगवान कालूवाला व उसकी टीम के इस सराहनीय कार्य के लिए धन्यवाद किया। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में डीसी डॉ. मुनीश नागपाल, सांगवान खाप प्रधान व पूर्व विधायक सोमबीर सांगवान सहित अनेक इंटरनेशनल खिलाड़ी, अवार्डी, आईएएस, आईपीएस पहुंचे और उनको सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में महिला व पुरुष टीमों की कबड्डी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।
Also Read This: सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन खिलाड़ियों को पड़ेगा भारी
मीनू बेनीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Saini) के 2036 में 36 गोल्ड जीतने के सपने को हरियाणा के खिलाड़ी पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि चरखी दादरी जिला में इंटरनेशनल स्तर की खेल सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी और नेशनल स्तर के खेल ओलंपिक संघ दादरी में करवाएगा। एक साल के दौरान हरियाणा सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में 100 स्टेडियमों को आधुनिक बनाया जाएगा। इस अवसर पर ईडी के पूर्व निदेशक कैरनल सिंह, इंटरनेशनल क्रिकेटर प्रवीण कुमार, सीबीएलयू भिवानी की कुलपति दीप्ति धमार्णी, अर्जुन अवार्डी राजकुमार सांगवान, दीपक हुड्डा, अखिल कुमार, कमल प्रधान, आसन सांगवान, आईएएस सुनील फोगाट, स्वाति फोगाट, डीईओ विद्यानंद व मोहित रावलधी उपस्थित रहे।




