सफाई योद्घाओं की सुरक्षा व स्वास्थ्य का ध्यान रखना हमारा कर्तव्य: महापौर

Mayor Renu Bala

Mayor Renu Bala: महापौर रेनू बाला गुप्ता व नगर निगम आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने गुरूवार को अपने सफाई योद्घाओं को नहाने की साबुन का सेट, सरसों का तेल और जूते वितरित किए। इस दौरान वार्ड नम्बर 2 की पार्षद बेबी पाल, वार्ड 14 के पार्षद अमृत लाल जोशी, वार्ड 19 के पार्षद राजेश कुमार अग्घी, हरियाणा सफाई कर्मचारी संघ की जिला ईकाई के प्रधान राम सिंह, प्रदेश सचिव शारदा रानी तथा राज कुमार मौजूद रहे।

Advertisement

Also Read This: हरियाणा सरकार सबका साथ-सबका विकास के मूलमंत्र के तहत कर रही कार्य

इस अवसर पर महापौर ने कहा कि हमारे सफाई कर्मी शहर को साफ-सुथरा रखने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं, इनकी सुरक्षा व स्वास्थ्य का ध्यान रखना हमारा कर्तव्य है। इसी कारण इन्हें तेल, साबुन व जूते वितरित किए गए हैं, ताकि यह अच्छे से अपना कार्य कर सकें। उन्होंने कहा कि यह हमारा परिवार है और हम आपसी समन्वय के साथ मिलकर कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कुशल नेतृत्व में हमारा हरियाणा विकास के साथ-साथ स्वच्छता के कार्यों में लगातार आगे बढ़ रहा है।

Mayor Renu Bala: करनाल शहर टॉप रैंकिंग लेने में कामयाब

उन्होंने कहा कि करनाल की सफाई व्यवस्था पहले से अधिक बेहतर हुई है। उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा कि इस बार स्वच्छ सर्वेक्षण में करनाल शहर टॉप रैंकिंग लेने में कामयाब होगा। उन्होंने शहरवासियों से भी अपील करते कहा कि वह भी कूड़ा-कर्कट को इधर-उधर न गिराएं, उसे कूड़ेदान में ही डालें। उन्होंने कहा कि नागरिक घर से ही गीले व सूखे कचरे को अलग-अलग करके नगर निगम के कूड़ा एकत्रित वाहन में डालें।

साफ-सफाई के कार्यों के दौरान धूल-मिट्टी का करना पड़ता सामना

निगमायुक्त ने बताया कि नगर निगम में सफाई कर्मचारियों की संख्या करीब 1015 है। कोविड काल में सफाई कर्मचारियों ने विपरीत परिस्थितियों में भी जो काम किया था, उसकी चहुंओर प्रशंसा हुई थी और उनके स्वास्थ्य की रक्षा के लिए उस समय 4 नहाने की साबुन का सेट और 1 लीटर सरसों का तेल मुहैया कराने की एक सुविधा शुरू हुई थी। नगर निगम इसे जारी रखे हुए है, क्योंकि सफाई कर्मचारियों को साफ-सफाई के कार्यों के दौरान धूल-मिट्टी का सामना करना पड़ता है। इससे उनके शरीर पर कोई दुष्प्रभाव न पड़े, उन्हें नहाने का साबुन और सरसों का तेल दिया जा रहा है। यह सुविधा भविष्य में भी जारी रहेगी।

उन्होंने बताया कि सफाई मित्रों को आज सांकेतिक रूप में 4 साबुन का सेट, एक लीटर सरसों का तेल तथा एक जोड़ा लिबर्टी कम्पनी के जूते वितरित किए गए हैं। शेष सभी को दरौगाओं के माध्यम से सम्बंधित बीट में जल्द ही वितरित कर दिए जाएंगे। इससे पहले जनवरी माह में पुरूष सफाई मित्रों को दो-दो पेंट-शर्ट, महिलाओं को दो-दो सूट तथा ग्लब्स भी दिए गए थे। उन्होंने सभी सफाई मित्रों से कहा कि वह सफाई कार्य के लिए जाते समय इनका प्रयोग अवश्य करें, ताकि उनकी स्वास्थ्य ठीक रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt
Back to top button