फोन चोरी-गुम होने पर घबराएं नहीं, मिल सकता है आपका फोन: CEIR पोर्टल से ब्लॉक करें IMEI नंबर और रहे सुरक्षित

Mobile Lost Stolen
image source google

Mobile Lost Stolen: अगर आप बस या ट्रेन में सफर कर रहे हैं और अचानक आपका स्मार्टफोन कही गायब हो जाता है। ऐसी स्थिति में घबराना स्वाभाविक है क्योंकि आज के दौर में स्मार्टफोन सिर्फ बातचीत का जरिया ही नहीं, बल्कि हमारी डिजिटल पहचान बन गया है। बैंकिंग एप्स, आधार की कॉपी, फोटो और सोशल मीडिया तक सब उसी में कैद हो गए है।

भारत में हर साल लाखों स्मार्टफोन चोरी होते हैं, लेकिन बहुत से लोगों को यह नहीं पता कि स्मार्टफोन चोरी होने के बाद क्या करना चाहिए। सोचते हैं नया फोन ले लेंगे या दूसरी सिम निकलवा लेंगे, लेकिन ऐसा करना भारी पड़ सकता है। साइबर क्रिमिनल्स आपके फोन का गलत इस्तेमाल कर कोई फर्जीवाड़ा, ऑनलाइन फ्रॉड और पहचान की चोरी कर सकते हैं।

Advertisement

Also Read This: मुस्कान बेबी को टाइट सूट सलवार में स्टेजतोड़ परफॉर्मेंस देख सपना को भूले लोग

तो चलिए, आज जरूरत की खबर में बात करेंगे कि स्मार्टफोन चोरी होने पर तुरंत क्या करना चाहिए। राहुल मिश्रा, साइबर सिक्योरिटी एडवाइजर के सहयोग से जानेंगे कि:-

चोर मोबाइल का किस तरह गलत इस्तेमाल कर सकते हैं?
चोरी या गुम हुआ मोबाइल कैसे दोबारा मिल सकता है?

Mobile Lost Stolen: चोर आपके स्मार्टफोन का कैसे गलत इस्तेमाल कर सकते हैं?

स्मार्टफोन में ढेर सारी पर्सनल और फाइनेंशियल जानकारियां होती हैं। चोर अक्सर स्मार्टफोन चुराने के बाद सीधे बैंकिंग एप्स, सोशल मीडिया एप्स, ईमेल आईडी और पर्सनल इन्फॉर्मेशन तक पहुंचने का प्रयास करते हैं। याद रखिए कि अगर चोरों ने सोशल मीडिया अकाउंट्स खोल लिया या पासवर्ड बदल दिया तो वे इसका गलत इस्तेमाल कर सकते हैं।

स्मार्टफोन चोरी या गुम हो जाए तो आपको क्या करना चाहियें?

स्मार्टफोन का चोरी होना या खो जाना किसी के लिए भी चिंता का कारण बन सकता है, लेकिन ऐसे में बिना घबराए समय रहते कुछ जरूरी कदम उठाने की जरूरत है। जिससे फोन में मौजूद पर्सनल और फाइनेंशियल डेटा को सुरक्षित रखा जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt
Back to top button