कांग्रेस का दिल्ली में पहलगाम हमले के विरोध में प्रदर्शन; राहुल ने श्रीनगर में कहा- आतंकी कुछ भी कर लें, हम उन्हें हरा देंगे

Pahalgam attack
Congress protests in Delhi against Pahalgam attack

Pahalgam attack Live: पहलगाम हमले के विरोध में कांग्रेस ने शुक्रवार को कांग्रेस मुख्यालय से कैंडल मार्च निकाला। इसमें राहुल गांधी भी शामिल हुए। उधर, हैदराबाद में भी AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने भी हैदराबाद में कैंडल मार्च निकाला।

हमले के 3 दिन बाद सेना ने बड़ा एक्शन लिया। जम्मू-कश्मीर के त्राल और अनंतनाग के बिजबेहरा में 2 लश्कर आतंकियों के यहां सर्च ऑपरेशन चलाया। ऑपरेशन के दौरान दोनों के घरों में रखा एक्सप्लोसिव ब्लास्ट हो गया। धमाके में आसिफ शेख और आदिल ठोकेर के घर पूरी तरह तबाह हो गए।

Advertisement

पहलगाम (Pahalgam attack) की बैसरन घाटी में 22 अप्रैल की दोपहर आतंकवादियों ने पर्यटकों पर फायरिंग की थी। हमले में 26 टूरिस्ट मारे गए थे। 10 से ज्यादा घायल हैं।

इससे पहले, कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने श्रीनगर में पहलगाम हमले में घायल लोगों और उनके परिजन से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि आतंकी कितनी भी कोशिश कर लें, हम उन्हें हरा देंगे।

वहीं, गृह मंत्री अमित शाह ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ मीटिंग की। उन्होंने मुख्यमंत्रियों से अपील की कि वे अपने-अपने राज्यों में पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान करें और उन्हें वापस भेजें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt
Back to top button