कॉमेडियन Paritosh Tripathi बने पाप: शादी के 2 साल बाद पत्नी ने बेटे को दिया जन्म

Paritosh Tripathi: इंडियन आइडल और सुपर डांसर जैसे पॉपुलर टीवी शो होस्ट कर चुके एक्टर और कॉमेडियन परितोष त्रिपाठी के घर खुशियां आई हैं. परितोष की पत्नी मीनाक्षी ने शादी के 2 साल बाद पहले बच्चे को जन्म दिया है और ये गुडन्यूज उन्होंने खुद फैंस के साथ शेयर की है.
Also Read This: अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट ने ऑपरेशन सिंदूर पर लगाई मुहर
पापा बने परितोष
बता दें कि परितोष त्रिपाठी (Paritosh Tripathi) ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर अपने पापा बनने की जानकारी फैंस को दी है. उन्होंने बताया है कि उनकी पत्नी मीनाक्षी ने बेटी को जन्म दिया है. परितोष त्रिपाठी (Paritosh Tripathi) के घर 23 मई 2025 को नन्ही परी ने जन्म लिया है.
Also Read This: सीजफायर को लेकर पाक DGMO से बातचीत होगी या नहीं
अपने पोस्ट में परितोष त्रिपाठी (Paritosh Tripathi) ने गुड न्यूज देते हुए कैप्शन में लिखा ‘उपाध्यायान् दशाचार्य आचार्याणां शतं पिता । सहस्रं तु पितॄन् माता गौरवेणातिरिच्यते ॥ बहुत बोलने वाला चुपचाप है, बरसती आंखे कह रहीं…वो बिटिया का बाप है.’ उनका कैप्शन पढ़कर ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि वो पहली बार पापा बनकर कितने खुश हैं. परितोष त्रिपाठी ने नाना पाटेकर की फिल्म वनवास में उनके साथ काम किया है.
इन फिल्मों में कर चुके हैं काम
बता दें कि परितोष त्रिपाठी (Paritosh Tripathi) ने द कपिल शर्मा शो समेत कई टीवी शोज में काम किया है. इसके साथ ही वो कुछ खट्टा हो जाये, लव की अरेंज मैरिज, हमारे बाराह और वनवास जैसी फिल्मों में भी नजर आए हैं.
NEWS SOURCE Credit : lalluram




