Silver Rate: चांदी ने 30 हजार की बढ़ोतरी के साथ बना दिया नया रिकॉर्ड: तेजी ने छुड़ाए सबके पसीने

silver rate

Silver Rate: सर्राफा बाजार में चांदी की कीमतों में जारी तेजी थमने का नाम नहीं ले रही है। बुधवार को चांदी ने फिर जोरदार उछाल दर्ज किया और करीब 15,000 रुपये महंगी होकर नया रिकॉर्ड बना दिया। दिल्ली में अब 1 किलो चांदी की कीमत (price of 1 kg silver) ₹3.85 लाख के ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गई है। यह लगातार तीसरा दिन है जब चांदी में बड़ी तेजी देखने को मिली है। इससे पहले मंगलवार को भी चांदी ₹40,500 उछली थी। यह लगातार तीसरा दिन है जब चांदी में इतनी बड़ी तेजी देखी गई, आइए नीचे खबर में चेक कर लेते है चांदी का ताजा भाव क्या चल रहा हैं…

Advertisement

Also Read This: चांदी अपने सर्वोच्च शिखर पर: 10 फीसदी बढ़ गए 24 घंटे में दाम

रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा सोना

सिर्फ चांदी ही नहीं, सोने की कीमतों में भी लगातार मजबूती देखने को मिल रही है। बुधवार को 99.9% शुद्धता वाला सोना (99.9% purity gold) ₹5,000 की तेजी के साथ ₹1,71,000 प्रति 10 ग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।

Also Read This: Haryana में IMD का 18 जिलों में अलर्ट: आज बारिश के आसार

एक्सपर्ट की राय जानें

शेयरखान के प्रवीण सिंह के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार (International Market) में सोना लगातार आठवें दिन तेजी के साथ 5,311 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। वहीं, ऑगमोंट की रिसर्च हेड रेनीषा चैनानी का कहना है कि डॉलर की कमजोरी और नीतियों को लेकर बनी अनिश्चितता के चलते चांदी की कीमत (silver price) 115 डॉलर प्रति औंस के पार निकल गई है, जिससे घरेलू बाजार (domestic market) में भी तेज उछाल देखने को मिल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt
Back to top button