पाकिस्तानी नागरिकों का भारत वीजा आज हो रहा खत्म; उनका क्या होगा जिन्होंने भारत नहीं छोड़ा

Visa Suspension Explained

Visa Suspension Explained: पहलगाम हमले के बाद भारत ने जो 5 पॉइंट एक्शन लागू किया, उसमें एक अहम फैसला था- पाकिस्तानियों का वीजा रद्द करना। ज्यादातर वीजा धारकों के देश छोड़ने के लिए आज यानी 27 अप्रैल की डेडलाइन रखी गई है। गृहमंत्री अमित शाह ने भी सभी मुख्यमंत्रियों से कह दिया है कि अपने राज्य में पाकिस्तानियों की पहचान करें और उन्हें वापस भेजें।

Advertisement

Visa Suspension Explained: किन पाकिस्तानी नागरिकों का भारत वीजा आज खत्म हो रहा है?

जवाबः भारत की नेशनल सिक्योरिटी पर फैसला लेने वाली सबसे बड़ी बॉडी कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी ने पाकिस्तान से जुड़े 5 बड़े फैसले लिए। इनमें पाकिस्तानी नागरिकों का इंडियन वीजा रद्द करना भी शामिल था।

भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने 23 अप्रैल को बताया था कि पाकिस्तानी नागरिकों के 14 कैटेगरी के वीजा रद्द किए जाएंगे। 13 कैटेगरी के वीजाधारकों को 25 अप्रैल तक भारत छोड़ना होगा। हालांकि इसे 2 दिन बढ़ा दिया गया। यानी आज इन लोगों को हर हाल में भारत छोड़ना होगा।

किन पाकिस्तानी नागरिकों को भारत छोड़ने के लिए 29 अप्रैल तक की मोहलत है?

जवाबः भारत सरकार पाकिस्तानी नागरिकों को इलाज के लिए मेडिकल वीजा जारी करती है। एक मरीज के साथ मैक्सिमम 2 अटेंडेंट्स या परिजनों की एंट्री होती है। इन्हें भी देश छोड़ने के लिए 29 अप्रैल तक की मोहलत दी गई है।

भारत सरकार ने किन पाकिस्तानी नागरिकों को फिलहाल देश छोड़ने के आदेश से बाहर रखा है?

जवाबः भारत सरकार ने फिलहाल लॉन्ग टर्म वीजा (LTV) धारक पाकिस्तानी नागरिकों को आदेश से बाहर रखा है। LTV उन पाकिस्तानी अल्पसंख्यकों (विशेष रूप से हिंदुओं) को दिए जाते हैं, जो पाकिस्तान में धार्मिक उत्पीड़न की वजह से भारत में हमेशा के लिए रहना चाहते हैं।

डेडलाइन खत्म होने के बाद भी जो पाकिस्तानी भारत नहीं छोड़ेंगे, उनके साथ क्या होगा?

जवाबः सुप्रीम कोर्ट के सीनियर वकील अश्विनी दुबे कहते हैं, ‘भारत सरकार ने जिन पाकिस्तानी नागरिकों को देश से जाने के लिए कहा है, अगर वह आदेश का उल्लंघन करते हैं, तो उन्हें ‘गैर-कानूनी विदेशी’ माना जाएगा। ऐसे पाकिस्तानी नागरिक नए इमिग्रेशन एंड फॉरेनर्स एक्ट 2025 के तहत अपराधी माने जाएंगे। इन्हें 1 से 5 साल तक जेल या 10 से 50 हजार रुपए तक जुर्माना या दोनों सजा हो सकती है। सजा पूरी करने के बाद भारत सरकार उन्हें पाकिस्तान डिपोर्ट कर देगी।

अवैध रूप से भारत आई सीमा हैदर जैसे मामलों में क्या करेगी सरकार?

जवाबः सुप्रीम कोर्ट के सीनियर वकील ए.पी. सिंह कहते हैं, ‘सीमा हैदर भारतीय हैं, वो भारतीय मीणा की मां है। भारत में उनका पति है, ससुराल है और यहीं शादी हुई है। उन्होंने अपना धर्म भी बदल लिया है। वे सनातन धर्म के रीति-रिवाज और परंपराओं के अनुसार रह रही हैं। ऐसे में उनका पाकिस्तान जाने का कोई सवाल पैदा नहीं होता।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt
Back to top button