घर में पालतू कुत्ता है तो सावधान! हाईकोर्ट के इस फासले के बाद जिम्मेदार अब मालिक ही होगा

Calcutta High Court: कलकत्ता हाईकोर्ट ने साफ कर दिया है कि अगर किसी का पालतू जानवर किसी और को नुकसान पहुंचाता है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी उस जानवर के मालिक की होगी. अदालत ने एक मामले में साफ शब्दों में कहा कि पालतू जानवर से होने वाले खतरे को नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता.
कुत्तों के हमले की शिकायत पर केस रद्द करने से इनकार
यह फैसला उस वक्त आया जब सोनारपुर के एक व्यक्ति ने हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी कि उनके खिलाफ दर्ज एक आपराधिक केस को रद्द किया जाए. आरोप था कि उनके 10-12 कुत्तों ने एक व्यक्ति पर हमला कर दिया था, जिससे उसे चोट लगी. हालांकि आरोपी ने दावा किया कि उसके पास सिर्फ एक ही कुत्ता है और मेडिकल रिपोर्ट में कोई बाहरी चोट नहीं पाई गई.
Also Read This: Sapna Choudhary ने ‘हुस्न हरियाणे का’ गाने पर दिखाई हसीन अदाएं
कोर्ट ने कहा- सावधानी बरतना मालिक की जिम्मेदारी
न्यायमूर्ति उदय कुमार ने अपने फैसले में कहा कि “किसी व्यक्ति पर कुत्ते का हमला गंभीर चोट या जान का खतरा भी पैदा कर सकता है. इसलिए पालतू जानवर के मालिक की यह जिम्मेदारी बनती है कि वह पूरी सावधानी बरते और ऐसा कोई मौका ना दे जिससे उसके जानवर से किसी को हानि हो.”
Calcutta High Court: केस की सच्चाई ट्रायल में सामने आएगी
अदालत ने यह भी कहा कि इस मामले में जांच सही हुई या नहीं, यह बात ट्रायल कोर्ट में ही सामने आएगी. हाईकोर्ट ने कहा कि भले ही मेडिकल रिपोर्ट में कोई साफ चोट नहीं दिख रही हो, लेकिन शिकायत में यह कहा गया है कि शिकायतकर्ता को कुत्तों के झुंड ने घेर लिया और वह छत से गिरकर घायल हुआ. इससे अंदरूनी चोट या मानसिक आघात भी हो सकता है.
Also Read This: मेट्रो में बालों को हैंडल से बांधकर लटक गई महिला
छत पर ढेर सारे कुत्ते खुला छोड़ना चिंता का विषय
न्यायमूर्ति ने यह भी कहा कि शिकायत में उठाई गई चिंता अहम है – अगर कोई व्यक्ति कई कुत्तों को छत पर खुला छोड़ देता है, तो वह न सिर्फ आस-पास के लोगों के लिए डर पैदा कर सकता है बल्कि उनकी जान को भी खतरा हो सकता है. यह समाज की सुरक्षा से जुड़ा मामला बन जाता है.
IPC की धारा 289 का साफ मतलब
अदालत ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा 289 के तहत किसी जानवर के मालिक पर यह कानूनी जिम्मेदारी होती है कि वह किसी भी संभावित खतरे को रोकने के लिए जरूरी कदम उठाए. यह धारा इस बात पर ज़ोर देती है कि मालिक को या तो जानवर की आदतों की जानकारी होनी चाहिए, या फिर वह लापरवाही नहीं बरत सकता.
NEWS SOURCE Credit :news18




