6 मार्च को हर हाल में निकलेगी ट्रैक्टर परेड: रतनमान

bku

BKU: भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) ने अपनी मांगों को लेकर जिला सचिवालय में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भाकियू प्रदेश अध्यक्ष रतनमान ने स्पष्ट चेतावनी दी कि प्रशासन के सुस्त रवैये के कारण 6 मार्च को हर हाल में ट्रैक्टर परेड निकाली जाएगी। आज के विरोध प्रदर्शन की अध्यक्षता वरिष्ठ चेयरमैन यशपाल राणा और जिला चेयरमैन साहब सिंह बाजवा ने संयुक्त रूप से की। किसानों ने जिला सचिवालय पहुंचकर अपनी मांगों के समर्थन में नारे लगाए और तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर वरिष्ठ किसान नेता प्रेमचंद शाहपुर, प्रदेश अध्यक्ष रतनमान तथा उत्तरी हरियाणा प्रभारी मेहताब कादियान विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रदेश अध्यक्ष रतनमान ने कहा कि प्रशासन किसानों की समस्याओं को नजरअंदाज कर रहा है। जिससे किसानों में रोष बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि 6 मार्च से पहले समाधान नहीं हुआ तो ट्रैक्टर परेड निकालकर प्रशासन को अपनी ताकत का अहसास कराया जाएगा।

Advertisement

जरूर पढ़े: बादली बलिदान दिवस पर किया वादा हुआ पूरा

इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन (BKU) के प्रदेश अध्यक्ष रतन मान ने प्रशासन को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि लंबे समय से किसान शांतिपूर्वक धरने पर बैठे हुए हैं। लेकिन प्रशासन के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही। यदि किसानों की जायज मांगों को तुरंत नहीं माना गया तो संगठन मजबूरन सडक़ से लेकर रेल रोको आंदोलन तक करने पर बाध्य होगा। ऐसी स्थिति में किसी भी प्रकार की जान-माल की हानि की पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। उन्होंने दो टूक कहा है कि यदि पूर्व में हुए लिखित समझौते के अनुसार सर्विस लेन का निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ नहीं किया गया, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। फिलहाल किसान शांतिपूर्ण तरीके से अपने हक की मांग कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन की बेरुखी जारी रही तो व्यापक जनांदोलन की रणनीति अपनाई जाएगी।

जरूर पढ़े: कमाल का है प्रधानमंत्री का मन की बात कार्यक्रम

रतनमान ने बताया कि गत 1 मार्च को धरनास्थल पर भारतीय किसान यूनियन (BKU) के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह घुम्मन की अध्यक्षता में जिला स्तरीय किसान पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रशासन को लिखित ज्ञापन देकर पूर्व में हुए समझौते की याद दिलाई जाए और तत्काल समाधान की मांग की जाए। इसी क्रम में आज दिनांक 03 मार्च 2026 को उपमंडल अधिकारी (ना.) करनाल के माध्यम से जिला उपायुक्त करनाल एवं मुख्य सचिव, हरियाणा सरकार को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया।

जरूर पढ़े: हाईकोर्ट में ज्योति मल्होत्रा की जमानत पर सुनवाई आज

रतनमान ने कहा कि 22 मार्च 2024 एवं 26 मई 2025 को एसडीएम कार्यालय करनाल में एनएचएआई अधिकारियों के साथ लिखित समझौता हुआ था। जिसमें रिंग रोड के दोनों ओर सर्विस लेन निर्माण का आश्वासन दिया गया था। बावजूद इसके अब संबंधित अधिकारी अपने वादे से पीछे हटते हुए आनाकानी कर रहे हैं। किसानों के खेतों तक निर्बाध आवागमन सुनिश्चित करने हेतु दोनों ओर सर्विस लेन का शीघ्र निर्माण कराया जाए। इस अवसर पर किसान नेता बाबू राम डाबरथला, सुरेंद्र सांगवान, राजकुमार नौतना, करनाल खंड प्रधान अनिल गुर्जर दिलावरा, उप प्रधान रविंद्र मंगलौरा, बबलू सोहाना, कविन्द्र, दीपक सोहाना कई किसान मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt
Back to top button