दिल्ली में AAP को बड़ा झटका: बागी नेताओं ने किया नई पार्टी बनाने का ऐलान
Aam Aadmi Party: राजधानी दिल्ली की सियासत में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। आम आदमी पार्टी (AAP) के 13 पार्षदों ने एक साथ पार्टी से इस्तीफा देकर राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। अब इन नेताओं ने एक नई राजनीतिक पारी की शुरुआत करने का ऐलान कर दिया है। हेमचंद गोयल की अगुवाई में इन सभी निगम पार्षदों ने ‘इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी’ के गठन का फैसला लिया है, जिसके मुखिया होंगे वरिष्ठ नेता मुकेश गोयल।
Also Read This: सीजफायर को लेकर पाक DGMO से बातचीत होगी या नहीं
कौन-कौन हुए अलग?
पार्टी से इस्तीफा देने वाले पार्षदों में कई पुराने और प्रभावशाली चेहरे शामिल हैं। इस्तीफा देने वालों में शामिल हैं:
हेमचंद गोयल
दिनेश भारद्वाज
हिमानी जैन
उषा शर्मा
साहिब कुमार
राखी कुमार
अशोक पांडेय
राजेश कुमार
अनिल राणा
देवेंद्र कुमार
बताया जा रहा है कि ये नेता अब एक “थर्ड फ्रंट” की राजनीति को आकार देना चाहते हैं और राजधानी में नई राजनीतिक दिशा की शुरुआत करना चाहते हैं।
Also Read This: बहादुर सेना और देश के मजबूत नेतृत्व के कारण हुआ आतंकवाद का सफाया
Aam Aadmi Party: कुल 15 पार्षद एक नए राजनीतिक गुट में शामिल
मुकेश गोयल ने जानकारी दी है कि अब उनके साथ कुल 15 पार्षद एक नए राजनीतिक गुट में शामिल हो गए हैं, जो “इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी” के बैनर तले काम करेगा। यह घटनाक्रम आम आदमी पार्टी के लिए एक अहम राजनीतिक चुनौती के रूप में देखा जा रहा है। मुकेश गोयल और हेमचंद गोयल सहित कई नेता पहले कांग्रेस से जुड़े थे, लेकिन नगर निगम चुनाव से पहले उन्होंने कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया था। मुकेश गोयल को पार्टी ने आदर्श नगर विधानसभा सीट से चुनाव में भी उतारा था।
फिलहाल आम आदमी पार्टी की ओर से इस मामले पर कोई औपचारिक बयान सामने नहीं आया है। हालांकि, पार्टी के अंदरूनी सूत्रों के मुताबिक, इस घटनाक्रम से नेतृत्व चिंतित है और स्थिति को संभालने के प्रयास किए जा रहे हैं।
Also Read This: Operation Sindoor से देश का हर नागरिक उत्साहित
आगे क्या?
इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी’ को लेकर कहा जा रहा है कि यह पार्टी नगर निगम और दिल्ली की स्थानीय राजनीति में एक नया विकल्प बनकर उभरने की कोशिश करेगी। आने वाले निकाय चुनावों में यह पार्टी किस तरह की रणनीति अपनाती है, इस पर सबकी निगाहें रहेंगी।
NEWS SOURCE Credit : punjabkesari