टीम कप्तान और आशियाना फाउंडेशन के सहयोग से 39 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान: राम दयाल बलडी

Aashiyana Foundation

Aashiyana Foundation: आशियाना फांउडेशन की ओर से आठवें विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन B D O कार्यालय इंद्री में किया गया। रविवार सुबह शुरू हुए रक्तदान शिविर में युवकों का उत्साह देखते ही बनता था। एक के बाद एक टोलियों में युवा पहुंचे और रजिस्टेशन करवाने के बाद रक्तदान किया। रक्तदाताओं को विधायक राम कुमार कश्यप ने बैज लगाकर सम्मानित किया।

Advertisement

आशियाना फाउंडेशन के अध्यक्ष व टीम कप्तान के सदस्य राम दयाल बलड़ी ने बताया कि पिछले पांच सालों से लगातार रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस बार तो युवाओं को उत्साह पहले से अधिक था। रक्तदान शिविर में लगभग 85 लोगों ने रजिस्टेशन करवाया और लगभग 39 रक्तदाताओं ने रक्तदान कर कई लोगों की जान बचाने का पुण्य कार्य किया।

Also Read This: भारतीय हैण्डबॉल महासंघ में नई कार्यकारिणी का निर्विरोध गठन, महेश कुमार चौहान बने अध्यक्ष

इस अवसर पर राम कुमार कश्यप ने कहा की टीम कप्तान व् आशियाना फाउंडेशन (Aashiyana Foundation) पिछले काफी लम्बे समय से समाज सेवा कर रहे है। कोरोना समय में भी इस संस्था ने मास्क व् ऑक्सीजन की फेसिलिटी दे कर जरुरतमंदो की सहायता की थी।

Aashiyana Foundation

आशियाना फाउंडेशन के सचिव विशाल ने बताया कि हर तीन महीने के बाद रक्तदान करने से शरीर में कोई कमजोरी नही आती। इससे हर किसी जरुरतमंद मरीज की जान बचाने में सहायता करते है वही नियमित रक्तदाता को भी कई बीमारियों से छुटकारा मिलता है।

भाजपा वरिष्ठ नेता मेहर सिंह कलामपुरा ने रक्तदान शिविर में पहुचे सभी अतिथियों और रक्तदाताओं का यहां पहुचने पर होंसला अफजाई की। मेहर सिंह ने कहा की टीम समय समय पर जरूरतमंद बचो को किताबें व् स्कूल ड्रेस देने का काम करते रहे है।

नगरपालिका चैयरमैन ने कहा कि हर व्यिक्त को रक्तदान करना चाहिए, आशियाना फाउंडेशन का कार्य सहरानिया है। रक्तदान करने से हम कई लोगों की जान बचाते है।

इस अवसर पर मंडल डां दीपक कशयप, महामन्त्री सुखबीर पाल, उपाध्यक्ष विपिन गर्ग, M.C शमशेर सिंह, भगवान दास, अंकित मैहला, प्रवीन खोकर, बब्लू का विशेष सहयोग रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt
Back to top button