गांव रायपुर, बस्तली, गुनियाना में कश्यप चौपाल के लिए 16-16 लाख रुपए देने की घोषणा: भगवान दास कबीरपंथी

BJP Haryana

BJP Haryana: नीलोखेड़ी के विधायक भगवान दास कबीरपंथी आज गांव रायपुर , बस्तली, गुनियाना में ऋषि कश्यप जयंती के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रमों में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। जहां पहुंचने पर विधायक का जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रमों के दौरान विधायक ने इन गांवों में कश्यप चौपाल के लिए 16-16 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की।

Advertisement

Also Read This: 14 तक कराएं आधार कार्ड को अपडेट

विधायक भगवान दास कबीरपंथी ने अपने संबोधन में कहा कि महर्षि कश्यप ने ज्ञान, तप और अनुसंधान से मानव सभ्यता को नई दिशा दी। उन्होंने समाज को नई दिशा देने के लिए स्मृति ग्रंथ और कश्यप संहिता जैसे महान ग्रंथों की रचना की। ऐसे महान ऋषि का प्रेरणादायक व्यक्तित्व हमेशा मानवता का मार्गदर्शन करता रहेगा।

Also Read This: आबकारी नीति के तहत ई-टेंडर 31 तक आमंत्रित

उन्होंने कहा कि कश्यप समाज का इतिहास प्राचीन काल से ही गौरवशाली रहा है। इस समाज ने रामायण काल में निषाद जैसे शक्तिशाली राजा दिए। राजा निषाद ने ही भगवान श्री रामचंद्र जी को वनवास के दौरान आश्रय दिया था। आज़ादी के आंदोलन में भी इस समाज ने सराहनीय भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि कश्यप समाज ने महर्षि कश्यप जी के आदर्शों और सिद्धांतों पर चलते हुए देश निर्माण में अहम योगदान दिया।

Also Read This: इंटर चेंज मार्ग नही तो रिंग रोड का निर्माण भी नही

विधायक ने प्रदेश सरकार महापुरुषों की जयंतियों को राज्य स्तर पर मनाने का कार्य कर रही है। इसी कड़ी में गत दिवस लाडवा (BJP Haryana) में राज्य स्तरीय महर्षि कश्यप जयंती समारोह का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि इन कार्यक्रमों के माध्यम से प्रदेश सरकार महापुरुषों के गौरवशाली इतिहास एवं उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग को जन-जन तक पहुंचाने का सराहनीय कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि जब तक हम अपने महापुरुषों के इतिहास से परिचित नहीं होंगे, तब तक हमारे जीवन का कल्याण संभव नहीं है। उनके जीवन से हमें एकता और भाईचारे की भावना के साथ रहने की प्रेरणा मिलती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt
Back to top button