इंटर चेंज मार्ग नही तो रिंग रोड का निर्माण भी नही

Farmer protest

Farmer protest: जनपद के गांव सोहाना में रास्ता बनाएं जाने की मांग को लेकर चल रहा धरना शनिवार को 11 वें दिन में प्रवेश कर गया है। शनिवार को निलोखेड़ी खंड के किसानों के जत्थे ने भाग लिया। जत्थे की अगुवाई प्रमुख किसान नेता बाबूराम डाबरथला व हजारा सिंह शाम गढ़ ने की। इस मौके पर भाकियू चेयरमैन यशपाल राणा, प्रवक्ता सुरेंद्र सागवान, धरना संयोजक बबलू सोहाना, किसान नेता दिलावार सिंह डबकोली, कार्यालय सचिव राजकुमार नौतना ने जत्थे में शामिल किसान भाईयों का जोरदार स्वागत किया।

Advertisement

Also Read This: शराब का ठेका लेने के लिए 28 मई सुबह 9 बजे से 29 मई शाम 4 बजे तक भरे ई-टेंडर

करनाल रिंग रोड़ पर रास्ते की मांग पूरी न होंने को लेकर धरने पर रोष जाहिर करते हुए आंदोलनकारी (Farmer protest) ग्रामीणों ने जोरदार नारेबाजी की। धरने पर पहुंचे भारतीय किसान यूनियन (BKU) प्रदेश अध्यक्ष रतनमान ने कहा कि गत दिवस प्रशासन द्वारा की गई जब्री के बाद किसानों के हौंसले बुलंद है। उन्होंने कहा कि गत दिवस धरने पर हुई बातचीत के मुताबिक जिला प्रशासन, निर्माण कंपनी तथा भाकियू के साथ होंने वाली प्रस्तावित बैठक में इस समस्या का समाधान होने की उम्मीद है। रतनमान ने आंदोलन का विस्तार करने की रणनीति का उल्लेख करते हुए कहा कि 25 मई को मेवात जिले के किसानों का जत्था अपना समर्थन देने के लिए धरना स्थल पर पहुंचेगा। 26 मई को महिलाएं धरने की कमान संभालेगी। 27 मई को जिला मुख्यालय पर ट्रैक्टर परेड निकाली जाएगी।

Also Read This: 14 तक कराएं आधार कार्ड को अपडेट

मान ने कहा कि अगर आगे आंदोलन चलाने की जरूरत पड़ी तो प्रदेश भर से जिला वाइज जत्थे आने शुरू हो जाएगें। उन्होंने कहा कि हमेशा से ही भाकियू बातचीत के माध्यम से समस्याओं के समाधान करने की पक्ष धर रही है। मान ने उम्मीद जताते हुए कहा कि जल्द ही सोहाना में रास्ते की मांग का लेकर चल रहे धरने का समाधान भी हो जाना चाहिए। इस अवसर पर मनीष डाबरथला, सुलतान सिंह, ओंकार सिंह शामगढ़, रामनाथ शामगढ़, हजारा सिंह, दीपक शर्मा, कविंद्र अदरान, चांदवीर बदरान, बिक्रम शर्मा, देवेंद्र सागवान, जोगिंद्र सागवान सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt
Back to top button