टीम कप्तान और आशियाना फाउंडेशन के सहयोग से 105 रक्तदाताओं, 10 नेत्रदान और 1 व्यक्ति ने किया देह दान: राम दयाल बलडी

Blood Camp: आशियाना फांउडेशन की ओर से सातवें विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन नीलोखेड़ी श्री बजरंग सेवा दल में किया गया। रविवार सुबह शुरू हुए रक्तदान शिविर में युवकों का उत्साह देखते ही बनता था। एक के बाद एक टोलियों में युवा पहुंचे और रजिस्टेशन करवाने के बाद रक्तदान किया। रक्तदाताओं को विधायक राम कुमार कश्यप व विधायक भगवान दास कबीर पंथी ने बैज लगाकर सम्मानित किया।
आशियाना फाउंडेशन के अध्यक्ष राम दयाल बलड़ी ने बताया कि पिछले पांच सालों से लगातार रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस बार तो युवाओं को उत्साह पहले से अधिक था। रक्तदान शिविर में लगभग 200 लोगों ने रजिस्टेशन करवाया और लगभग 105 रक्तदाताओं ने रक्तदान 10 व्यक्तियों ने नेत्र दान और 1 व्यक्ति ने देह दान कर कई लोगों की जान बचाने का पुण्य कार्य किया।
टीम कप्तान के सदस्य व् MC समशेर सिंह ने रक्तदान (Blood Camp) शिविर में पहुचे सभी अतिथियों और रक्तदाताओं का धन्यवाद किया। हमारी टीम समय समय पर जरूरतमंद बचो को किताबें व् स्कूल ड्रेस देने का काम करते रहे है।
आशियाना फाउंडेशन के उपाध्यक्ष विपिन गर्ग ने बताया कि हर तीन महीने के बाद रक्तदान करने से शरीर में कोई कमजोरी नही आती। इससे हर किसी जरुरतमंद मरीज की जान बचाने में सहायता करते है वही नियमित रक्तदाता को भी कई बीमारियों से छुटकारा मिलता है।
इस अवसर पर राम कुमार कश्यप ने कहा की टीम कप्तान व् आशियाना फाउंडेशन पिछले काफी लम्बे समय से समाज सेवा कर रहे है। कोरोना समय में भी इस संस्था ने मास्क व् ऑक्सीजन की फेसिलिटी दे कर जरुरतमंदो की सहायता की थी।
इस अवसर पर विद्यायक भगवान दास ने कहा कि हर व्यिक्त को रक्तदान करना चाहिए, आशियाना फाउंडेशन का कार्य सहरानिया है। रक्तदान करने से हम कई लोगों की जान बचाते है। आज रक्तदान के साथ साथ 10 लोगों ने नेत्रदान और 1 ने देहदान करने का संकल्प लिया जो बहुत बड़ी बात है।
इस अवसर MC बब्लू , रणजीत MC, भूपेश MC, योगेश समाजसेवी, मनीष कपूर, नरेन चौधरी, भगवान दास, अजय, मोनू रुल्हान, विजय कुमार, रविंदर सिकरी, नवीन, सुनील कटारिया, सुमित ऐबला का विशेष सहयोग रहा।



