पूर्व CM हुड्‌डा को पुलिस हिरासत में लिया गया: सांसद बेटे के कांग्रेस अध्यक्ष को भी ले गई थाने! ED के खिलाफ चंडीगढ़ में कर रहे थे प्रदर्शन

Former CM Hooda
image source google

Former CM Hooda: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उनके साथ कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी उदयभान, सांसद दीपेंद्र हुड्डा और कई कांग्रेस विधायकों को भी पुलिस उठा ले गई। ये सभी गुरुवार को कांग्रेस नेताओं के खिलाफ ED की कार्रवाई को लेकर चंडीगढ़ में प्रदर्शन कर रहे थे।

हिरासत में लेने के बाद पुलिस इन्हें वैन से सेक्टर-3 के थाने ले गई। हालांकि, थाने में कुछ देर बैठाने के बाद इन्हें छोड़ दिया गया। इनके साथ कांग्रेस की कई महिला नेता और कार्यकर्ता भी थे।

Advertisement

बेरिकेडिंग लगाकर रोका

चंडीगढ़ पुलिस ने इन्हें रोकने के लिए रास्ते में बेरिकेडिंग की। हालांकि, नेता इससे रुके नहीं और लगातार आगे बढ़ने की कोशिश करते रहे। इस दौरान पुलिसकर्मियों से उनकी धक्कामुक्की भी हुई। जब मामला बढ़ता दिखा तो पुलिस ने सभी नेताओं को हिरासत में ले लिया।

Also Read This: भाकियू टीम ने किया अनाज मंडियों का दौरा, तौल में मिली हेराफेरी

पुलिस ने सभी नेताओं को जबरदस्ती वैन में बैठाया और थाने ले गई। रास्ते भर नेता भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। थाने पहुंचने के बाद भी उन्होंने भाजपा और ED के खिलाफ नारे लगाए।

Former CM Hooda: कांग्रेस कार्यालय के बाहर हुए थे जमा नेता

जानकारी के अनुसार, गुरुवार को हरियाणा कांग्रेस के शीर्ष नेता चंडीगढ़ में प्रदर्शन के लिए जमा हुए थे। यहां उन्होंने कांग्रेस नेताओं पर ED की कार्रवाई को लेकर रोष जताया। वहीं, केंद्र और राज्य में भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

इसी दौरान कांग्रेस नेताओं ने हरियाणा कांग्रेस कार्यालय से ED कार्यालय की तरफ कूच कर दिया। इसमें हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष उदयभान और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा समेत कांग्रेस के तमाम सांसद, विधायक और नेता पैदल मार्च कर आगे बढ़ रहे थे।

रॉबर्ट वाड्रा से लैंड स्कैम में पूछताछ कर रही ED

बता दें कि गुरुग्राम में नेशनल हेराल्ड और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के इंडस्ट्रियलिस्ट पति रॉबर्ट वाड्रा के जमीन घोटाले मामले को लेकर ED उनसे पूछताछ कर रही है। इसी के विरोध में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेता सड़कों पर उतरे हैं। उन्होंने पार्टी कार्यालय से लेकर चंडीगढ़ सेक्टर-9 स्थित प्रवर्तन निदेशालय (ED) कार्यालय तक प्रदर्शन करने की योजना बनाई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt
Back to top button