भाकियू टीम ने किया अनाज मंडियों का दौरा, तौल में मिली हेराफेरी

BKU: भारतीय किसान यूनियन(भाकियू) के प्रदेश अध्यक्ष रतनमान की ओर से गठित की गई भाकियू कार्यकर्ताओं की टीम ने अनाज मंडियों का अचानक दौरा करते हुए गेंहू खरीद की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। भाकियू टीम ने बुद्ववार को करनाल व कुंजपुरा की अनाज मंडिय़ों का भाकियू जिला चेयरमैन साहब सिंह बाजवा व प्रवक्ता सुरेंद्र सागवान की संयुक्त अगुवाई में दौरा किया। दौरे के दौरान उक्त मंडियों में बिक्री हो चुकी गेंहू के भरे कट्टों का तौल जांचा गया। तौल जांच अभियान के चलते मंडिय़ों में हडकंप मच गया। बताया गया है कि जब कुंजपुरा मंड़ी में तौल की जांच की जा रही थी। उसी दौरान तौल करने वाली लेबर बीच में ही तौल कार्य को बंद करके अपनी अपनी दूकानों पर लौट गई।
Also Read This: मुर्शिदाबाद दंगा में भाजपा-BSF की मिलीभगत
भाकियू कार्यकर्ताओं के मंड़ी से लौट जाने के बाद दौबारा तौल के कार्य को शुरू किया गया। करनाल अनाज मंडी की 5 दूकानों तथा कुंजपुरा मंड़ी की 2 दूकानों पर जाकर गेंहू से भरे कट्टों के तौल की जांच की गई। इस दौरान तौले गए प्रत्येक कटटे में सरकार की ओर से निर्धारित किए गए वजन से 500 से 700 ग्राम गेंहू प्रति कट्टा अधिक पाया गया। मौके पर संबंधित मार्किट कमेटी के सुपरवाईजर को बुला कर कार्यवाही करने के लिए शिकायत की गई। भाकियू टीम ने मौके पर मार्किट कमेटी के संबंधित कर्मचारियों को बुलाकर तौल रजिस्टर में तौल में की गई धांधली की शिकायत दर्ज करवाई गई है। भाकियू की टीम में शामिल कार्यकर्ताओं ने कहा कि इसी प्रकार से मंडिय़ों के दौरे जारी रहेगें। भाकियू की टीम ने करनाल व कुंजपुरा की अनाज मंडिय़ों का दौरा करने के उपरांत भाकियू प्रदेशाध्यक्ष रतनमान को विस्तृत रिपोर्ट सौंप कर अनाज मडियों में पाई गई धांधली के बारे में सारी स्थिति से अवगत करवा दिया गया है।
मंडियों में अपना तौल कांटा साथ लेकर गई भाकियू टीम
अनांज मडिय़ों में तौल चेक करने के लिए भाकियू टीम के सदस्य डिजिटल कांटा अपने साथ लेकर मंडियों में पहुंचे। ताकि तौल की हेराफेरी के कार्य को बारीकी से जांचा जा सके। टीम के सदस्य व भाकियू नेता सुरेंद्र सागवान का कहना है कि मंड़ी में तौल के लिए प्रयोग किए जा रहे स्केल कांटे व डिजिटल कांटे से किए गए तौल में काफी अंतर पाया गया।
कल डी.सी से मिल कर भाकियू नेता सौंपेगें रिपोर्ट
करनाल व कुंजपुरा अनाज मंडियों में तौल हेराफेरी के मामले को लेकर जिला उपायुक्त उत्तम सिंह से वीरवार को भाकियू का शिष्टमंडल सेक्टर-12 स्थित मिनी सचिवालय में भेंट करके इस मामले से अवगत करयाया जाएगा। ताकि अनाज मंडियों में तौल आदि के कार्यों में चल रही धांधली को तुरंत प्रभाव से रोका जा सके। ताकि किसानों की मेहनत के साथ की जा रही सरेआम इस लूट से बचाया जा सके।
BKU: सरकारी दावों की खुल गई पोल
भाकियू (BKU) नेताओं की ओर से बुद्ववार को अंनाज मंडिय़ों में तौल में पकड़ी गई हेराफेरी के मामले के उपरांत सरकारी दावों की पोल खुल गई है। हररोज मंडिय़ों में सरकार के आला अधिकारियों व विधायकों द्वाराचालू गेंहू खरीद सीजन में समुचित खरीद होंने के बड़े बड़े कथित दावों की आज पोल खुल गई है।
भाकियू टीम में ये रहे शामिल
भाकियू कार्यालय सचिव राजकुमार नौतना, वेदपाल सागवान, देवेंन्द्र सागवान व प्रकाश देशवाल शामिल रहे।
कैप्शन:- करनाल अनाज मंड़ी में तौल चेक करते हुए भाकियू नेता व मंडी कर्मचारी।
डीसी के संज्ञान में लाया जाएगा मामला: रतनमान
इस बीच भाकियू (BKU) प्रदेशाध्यक्ष रतनमान ने कहा कि गेंहू खरीद के मामले को लेकर वीरवार को उपायुक्त उत्तम सिंह से भेंट की जाएगी। यह भेंट सेक्टर-12 स्थित मिनी सचिवालय कार्यालय में सुबह 11 बजे की जाएगी। अनाज मंडियों में मंड़ी प्रशासन के नाक तले चल रही इस तरह की हेराफेरी से अवगत करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी भाकियू कार्यकर्ताओं द्वारा इस तरह के दौरों को किसानों के हित में और तेज किया जाएगा।




