Gold Rate: 52 साल बाद पहली बार सोने ने दिया 30 दिन में इतना रिटर्न: वहीं चांदी ने भी नए रिकॉर्ड बनाएं

gold rate

Gold Rate: सोने में 29 जनवरी को भी तेजी बनी रही। गोल्ड 1973 के बाद पहली बार किसी एक महीने में सबसे ज्यादा रिटर्न देने की ओर बढ़ रहा है। जनवरी 2026 में अब तक सोना करीब 28 फीसदी मजबूत हो चुका है। वहीं चांदी ने भी नया इतिहास रचते हुए 120 डॉलर प्रति औंस का स्तर पार कर लिया है। 52 साल के बाद पहली बार सोने ने महज 30 दिनों में जबरदस्त रिटर्न दिया है। वहीं चांदी ने भी नए रिकॉर्ड बनाते हुए निवेशकों को चौंका दिया है, आइए नीचे खबर में चेक कर लेते है सोने के ताजा भाव क्या चल रहे हैं…

Advertisement

जरूर पढ़े: चांदी ने 30 हजार की बढ़ोतरी के साथ बना दिया नया रिकॉर्ड: तेजी ने छुड़ाए सबके पसीने

ETF की होल्डिंग्स 4 साल के उच्चतम स्तर पर

गोल्डसिल्वर सेंट्रल के मैनेजिंग डायरेक्टर ब्रायन लैन ने कहा कि कीमती धातुओं में तेजी इसलिए देखने को मिल रही है, क्योंकि निवेशक बेहतर रिटर्न की उम्मीद में उसी एसेट क्लास की ओर रुख करते हैं, जहां मुनाफा ज्यादा दिखता है। इसी कड़ी में 28 जनवरी को क्रिप्टो समूह टेदर (Tether) के सीईओ ने संकेत दिया था कि वह अपने निवेश पोर्टफोलियो का 10 से 15 फीसदी हिस्सा फिजिकल गोल्ड में लगाने की योजना बना रहे हैं।

जरूर पढ़े: Haryana में कल से फिर लौटेगा बारिश का दौर

गोल्ड 5,514 डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर (Gold Rate)

29 जनवरी को स्पॉट गोल्ड में 2.1 फीसदी की तेजी दर्ज की गई और यह बढ़कर 5,514.03 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। कारोबार के दौरान एक समय सोने की कीमत 5,594.82 डॉलर प्रति औंस के उच्च स्तर तक चली गई थी। वहीं फरवरी डिलीवरी वाले यूएस गोल्ड फ्यूचर्स में 3.8 फीसदी का उछाल आया और यह 5,508.40 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ।

जरूर पढ़े: Sapna Choudhary ने पानी छलकै पर घूंघट कर हिलाया स्टेज

सोने-चांदी की कीमतों को मिला जोरदार सपोर्ट

28 जनवरी को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) ने ईरान पर न्यूक्लियर डील को लेकर दबाव बढ़ाया। वहीं ईरान ने चेतावनी दी है कि अगर उस पर कोई हमला किया गया तो वह अमेरिका, इजरायल और उनके सहयोगी देशों को कड़ा जवाब देगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt
Back to top button