Haryana में कल से फिर लौटेगा बारिश का दौर: 7 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट

IMD: हरियाणा में मौसम एक बार फिर करवट लेने को तैयार है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताज़ा आंकड़ों और सैटेलाइट ईमेज के अनुसार, प्रदेश में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का दौर जारी है।
हरियाणा में 1 और 2 फरवरी को देखने को मिलेगा, जब दक्षिणी और पूर्वी जिलों (जैसे गुरुग्राम, फरीदाबाद, रेवाड़ी और नूंह) में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की प्रबल संभावना है। 1 फरवरी को प्रदेश के कई हिस्सों में 50 से 75% बारिश का पूर्वानुमान है।
जरूर पढ़े: चांदी ने 30 हजार की बढ़ोतरी के साथ बना दिया नया रिकॉर्ड: तेजी ने छुड़ाए सबके पसीने
मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा, लेकिन उत्तर-पश्चिमी बर्फीली हवाओं के कारण ठिठुरन बरकरार रहेगी। आने वाले दिनों की बात करें तो 31 जनवरी की रात से एक नया और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्र में दस्तक देगा।
जनवरी माह में अब तक हरियाणा को चार प्रमुख पश्चिमी विक्षोभों ने प्रभावित किया है, जिनमें 22-23 जनवरी और 27-28 जनवरी वाले सिस्टम काफी प्रभावी रहे, जिसके कारण प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ओलावृष्टि दर्ज की गई।
जरूर पढ़े: Haryana में एक फरवरी को फिर से बारिश-ओलावृष्टि की संभावना
अधिकतम तापमान की बात करें तो प्रदेश में धूप खिलने के कारण दिन के पारे में हल्की बढ़ोतरी देखी गई है। राज्य में सबसे अधिक तापमान भिवानी में 22.5°C दर्ज किया गया, जहां पिछले 24 घंटों में तापमान में 8 डिग्री का बड़ा उछाल आया।
औसत अधिकतम तापमान में पूरे प्रदेश में लगभग 1°C की वृद्धि हुई है। हालांकि, रोहतक और हिसार जैसे क्षेत्रों में दिन का तापमान अभी भी सामान्य से 2 से 3 डिग्री कम बना हुआ है, जिससे दोपहर में भी हल्की ठिठुरन महसूस की जा रही है।




