Gold Rate: चांदी की कीमत 4 दिन में ₹40 हजार बढ़ी; सोना ₹1.42 लाख/10g बिक रहा

Gold Rate: चांदी के दाम में आज 16 जनवरी को लगातार चौथे दिन तेजी है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार चांदी की कीमत 5,208 रुपए बढ़कर 2,82,720 रुपए प्रति किलो के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई है।
चार दिन में चांदी 40 हजार रुपए महंगी हो चुकी है। वहीं, सोने के दाम में तीन दिन की तेजी के बाद आज गिरावट है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव आज 298 रुपए गिरकर 1,41,717 रुपए पर ओपन हुआ था।
Also Read This: Gold Rate: सोने व चांदी की कीमतों में आज फिर जबरदस्त तेजी, आइए जानें अपने शहर का रेट
अलग-अलग शहरों में अलग क्यों होते हैं रेट्स?
IBJA की सोने की कीमतों में 3% GST, मेकिंग चार्ज, ज्वेलर्स मार्जिन शामिल नहीं होता। इसलिए शहरों के रेट्स इससे अलग होते हैं। इन रेट्स का इस्तेमाल RBI सोवरेन गोल्ड बॉन्ड के रेट तय करने के लिए करता है।
चांदी में तेजी के कारण
इंडस्ट्रियल डिमांड: सोलर, इलेक्ट्रॉनिक्स और EV में भारी इस्तेमाल, चांदी अब सिर्फ ज्वेलरी नहीं, जरूरी कच्चा माल बन गई है।
ट्रंप का टैरिफ डर: अमेरिकी कंपनियां चांदी का भारी स्टॉक जमा कर रही हैं, ग्लोबल सप्लाई में कमी से कीमतें ऊपर चढ़ीं।
मैन्युफैक्चरर होड़ में: प्रोडक्शन रुकने के डर से सभी पहले से खरीद रहे हैं, इसी वजह से आने वाले महीनों में भी तेजी बनी रहेगी।
Also Read This: Sapna Choudhary ने कराई हरियाणवी सिंगर के साथ ‘Tauba Tauba’
गोल्ड में तेजी के कारण
डॉलर कमजोर: अमेरिका के ब्याज दर घटाने से डॉलर कमजोर हुआ और सोने की होल्डिंग कॉस्ट कम हुई, इससे लोग खरीदने लगे।
जियोपॉलिटिकल: रूस-यूक्रेन जंग और दुनिया में तनाव बढ़ने से निवेशक सोने को सबसे सुरक्षित निवेश मानकर खरीद रहे हैं।
रिजर्व बैंक: चीन जैसे देश अपने रिजर्व बैंक में सोना भर रहे हैं, ये सालभर में 900 टन से ज्यादा खरीदारी कर रहे हैं, इसलिए दाम ऊपर जा रहे हैं।



