किसी भी राष्ट्र का भविष्य उसकी युवा शक्ति से होता है तय: मुख्यमंत्री

Youth Festival: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार ने हमेशा युवाओं को अपनी नीतियों के केंद्र में रखते हुए अनेक युवा केन्द्रित योजनाएं चलाई हैं। उन्होने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार ने पिछले एक दशक मे वो कर दिखाया है जो अन्य सरकारें कई दशकों में नहीं कर सकी।
मुख्यमंत्री आज पंचकूला में 29वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव-2026 में भाग लेने वाले हरियाणा राज्य के प्रतिनिधिमंडल के साथ आयोजित प्रेरणादायी संवाद कार्यक्रम को मुख्यअतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम भी उपस्थित थे।
Also Read This: आज से सिलेंडर हुआ ₹111 महंगा: कारों के दाम भी बढ़े
इससे पहले मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय युवा महोत्सव-2026 (Youth Festival) में भाग लेने वाले 64 युवाओं में जोश भरते हुए उनके साथ समूह चित्र करवाया और प्रतिनिधिमंडल को झंडी दिखाकर रवाना किया। यह प्रतिनिधिमंडल भारत मंडपम, नई दिल्ली में 9 जनवरी से 12 जनवरी तक आयोजित होने वाले राष्ट्रीय युवा महोत्सव-2026 में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेंगे और विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे। जिनमें गु्रप डांस, वाद विवाद प्रतियोगिता, पेंटिंग, यंग लीडर्स डायलाग, हैक फार सोशल काॅज, डिजाईन फॉर विकसित भारत शामिल हैं।
मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधी मंडल को झंडी दिखाकर रवाना करने उपरांत युवाओं से संवाद करते हुए कहा कि यह ध्वज केवल कपड़े का एक टुकड़ा नहीं है। यह हमारे पूर्वजों से मिले संस्कारों, हमारी वीर संस्कृति और हमारे युवाओं के अतूम्य साहस का प्रतीक है। यह उस भरोसे का वाहक है, जो आज पूरा प्रदेश आप पर कर रहा है। उन्होने कहा कि राष्ट्रीय युवा दिवस संत स्वामी विवेकानंद जी के जन्मदिवस पर आयोजित किया जाता है। स्वामी विवेकानंद उम्र से ही नहीं बल्कि अपनी सोच से, अपने मन से, अपने विचारों से और अपने कर्मों से भी युवा थे।
Also Read This: चांदी की कीमत 5 दिन चढ़ने के बाद ₹4,000 गिर कर ₹2.31 लाख हुई
उन्होने कहा कि किसी भी राष्ट्र का भविष्य उसकी युवा शक्ति (Youth Festival) से तय होता है। जब युवा ऊर्जावान, शिक्षित, आत्मविश्वासी और राष्ट्र के प्रति समर्पित होते हैं, तब कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता। हरियाणा के युवा सदैव परिश्रमी, अनुशासित और राष्ट्रभक्त रहे हैं। यही कारण है कि हरियाणा का युवा आज सेना, खेल, शिक्षा, कृषि, उद्यमिता सहित हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। इसी प्रकार हमारी लोक संस्कृति-हमारे नृत्य, संगीत, कला और परंपराएं, सादगी, शक्ति और आत्मीयता का प्रतीक हैं। राष्ट्रीय युवा महोत्सव में जब आप इनका प्रदर्शन करेंगे, तो पूरे देश को हरियाणा की आत्मा का दर्शन होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि युवा सशक्तिकरण ही सशक्त भारत की कुंजी है और यदि भारत को विश्वगुरु बनाना है तो युवाओं की इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी। उन्होने कहा कि यह प्रधानमंत्री के ही प्रयासों का परिणाम है कि भारत आज विश्व की चैथी बड़ी अर्थव्यवस्था बन पाया है। उनका सपना भारत को 2047 तक विकसित भारत और विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने का है।




