‘तू छाती कै लाग्या रहिए! सपना चौधरी का सुपरहिट गाना: 53 करोड़ से ज्यादा मिले व्यूज

Haryanvi dancer: हरियाणवी डांसर सपना चौधरी अपने फैंस के दिलों पर राज करती हैं. यही वजह है कि उनके गाने रिलीज होते ही धमाल मचा देते हैं. सपना चौधरी अपने डांस स्टाइल के लिए भी बहुत पॉपुलर हैं. इन दिनों उनका एक सुपरहिट गाना यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है, जिसका टाइटल है जले 2. इस गाने को अब तक 53 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. यहां पर देखिए वीडियो सॉन्ग…
वीडियो में देखा जा सकता है कि सपना चौधरी हरियाणवी लुक (Haryanvi dancer) में नजर आ रही हैं और अपने प्यार का इजहार कर रही हैं. इस गाने में सपना चौधरी के साथ अमन जाजी भी नजर आ रहे है, जिन्होंने गाने को म्यूजिक दिया है. वीडियो में सपना चौधरी कमाल का डांस करती नजर आती हैं और वह अपनी कातिल अदाओं से दिल जीत लेती हैं. इस गाने के लिरिक्स मुकेश जाजी ने लिखे हैं. डायरेक्शन साहिल संधू ने किया और प्रोडक्शन दीपेश रखेजा का है.
Also Read This: जिस्मफरोशी से क्या एक्ट्रेस ने की मोटी कमाई?
NEWS SOURCE Credit: news18




