बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित

Sessions Judge

Sessions Judge: जिला एवं सत्र न्यायाधीश (Sessions Judge) एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष अजय कुमार शारदा के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा कैम्पेन बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जिला में जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

Advertisement

Also Read This: किसानों को ट्रैक्टर पर मिलेगा 3 लाख तक का अनुदान

मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव डा. इरम हसन ने बताया कि 100 दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा दिसंबर माह से मार्च माह तक जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इसी कड़ी में आज लीगल एड डिफेंस काउंसल अस्सिटेंट गीत पुनानी ने विद्यार्थियों व स्टाफ को कैम्पेन की जानकारी देते हुए बाल विवाह जैसी कुरीती मे भाग न लेने व बाल विवाह जैसे मामले की रिपोर्ट करने के लिए प्रेरित किया।

Also Read This: कमजोर वर्ग की बेटियों के विवाह के लिए सहायता

इसके अलावा डाटालिडस रजत नारंग द्वारा उपस्थित विद्यार्थियों व स्टाफ को कैम्पेन जागरूक जाओ बारे जानकारी दी गर्ई। उन्होंने बताया कि जिला ए.डी.आर. सैंटर में स्थापित जागरूक जाओ केंद्र पर संपर्क करके कोई भी व्यक्ति प्रवास संबधित जानकारी प्राप्त कर सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt
Back to top button