डायबिटीज के मरीज रहें सावधान: इन अंगों पर बुरा असर डालता है हाई ब्लड शुगर

Health Tips

Health Tips: डायबिटीज का नाम सुनती ही लोगों को सिर्फ यही लगता है कि अब मीठा खाना बंद हो जाएगा। इंसुलिन और दवाएं खाने का डर परेशान करता है, लेकिन डायबिटीज में हाई ब्लड शुगर सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि इससे कहीं ज्यादा खतरनाक है। हाई ब्लड शुगर शरीर के दूसरे अंगों को भी बुरी तरह प्रभावित करता है। स्किन से लेकर दिमाग और दांतों से लेकर हाथ पैरों तक पर असरा असर दिखता है। हाई ब्लड शुगर किडनी और हार्ट को भी प्रभावित करता है। इसलिए डायबिटीज के मरीज को बहुत सावधान रहने की जरूरत है। आपकी जरा सी लापरवाही कई गंभीर नुकसान में तब्दील हो सकती है। आइये जानते हैं हाई ब्लड शुगर कौन से अंगों पर असर करता है?

Advertisement

Also Read This: मुस्ताबाद में किसानों का धरना तीसरे दिन में दाखिल

Health Tips: हाई ब्लड शुगर का इन अंगों पर होता है असर

त्वचा- ब्लड शुगर बढ़ने पर त्वचा पर असर दिखने लगता है। ड्राई पैच, खुजली और कई बार चकत्ते होने लगते हैं। इसके अलावा फंगल इंफेक्शन और फोड़े जैसे बैक्टीरियल इंफेक्शन हो सकते हैं। सबसे बड़ी बात के ये इंफेक्शन जल्दी ठीक नहीं होते और त्वचा पर निशान छोड़ देते हैं।

दांत और मसूड़े- दांतों में कैविटी सिर्फ मीठा खाने की वजह से होती है अगर आप ये सोच रहे हैं तो गलत है। शरीर में हाई ब्लड शुगर लेवल भी मुंह में बैक्टीरिया को बढ़ावा दे सकता है, जिससे आपको मसूड़ों की बीमारी, सूजन और यहां तक ​​कि दांतों के गिरने का खतरा बढ़ जाता है। डायबिटीज में मसूड़ों में संक्रमण होने का खतरा भी बढ़ जाता है।

ब्रेन फॉग- अचानक भूलने या कुछ कंफ्यूजन जैसी स्थिति अगर होती है तो ऐसा हाई ब्लड शुगर के कारण हो सकता है। बातचीत के बीच में कहीं ध्यान भटक जाना कई बार ऐसा हाई ब्लड शुगर के कारण हो सकता है। कई रिसर्च में ये पता चला है कि हाई ब्लड शुगर रहने वाले लोगों में ब्रेन फॉग और अल्जाइमर का खतरा ज्यादा रहता है।

Also Read This: शादी के बाद भी बॉयफ्रेंड की मौत नहीं भूल पाईं एक्ट्रेस

बार-बार पेशाब- कुछ लोगों को हर समय ऐसा महसूस होता कि पेशाब आ रहा है, लेकिन ठीक से नहीं हो पा रहा है। ऐसा हाई ब्लड शुगर का अहम लक्षण हो सकता है। डायबिटीज आपके यूरिनरी ट्रैक्ट की नसों को नुकसान पहुंचा सकती है। जिससे बार-बार टॉयलेट इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ता है।

नींद और पाचन पर असर- डायबिटीज के मरीज का पाचनतंत्र भी प्रभावित होता है। ऐसे में पेट में सूजन, मितली आना, गैस, कब्ज और दस्त की समस्या हो सकती है। हाई ब्लड शुगर में बार-बार टॉयलेट आने की वजह से नींद भी खराब होती है। ऐसे लोगों को कई बार पैरों में दर्द और सोते हुए तेज पसीना आना या प्यास लगने जैसी समस्या हो सकती है।

NEWS SOURCE Credit :indiatv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt
Back to top button