चेहरे के हिसाब से चुनें अपने लिए परफेक्ट हेयर स्टाइल; रोज दिखेंगी खूबसूरत

Hairstyle

Hairstyle: परफेक्ट आउटफिट और मेकअप (perfect outfit and makeup) के साथ-साथ सही हेयरस्टाइल (hairstyle) का होना भी बहुत जरूरी है। कई बार आपने देखा होगा कि पूरी तरह से रेडी होने के बाद भी सारा लुक सिर्फ हेयरस्टाइल की वजह से ही खराब लगने लगता है। किसी स्पेशल ऑकेजन के अलावा रोजाना की ही बात करें तो सही हेयर स्टाइल सिलेक्ट करना बहुत जरूरी होता है। अगर आपको पता है कि कौन से हेयर स्टाइल आप पर सूट होते हैं, तो अपने डेली लुक में भी आप ग्लैम एड कर सकती हैं। दरअसल आपकी फेस शेप ये तय करती है कि आप पर किस तरह के हेयरस्टाइल सूट होंगे। तो चलिए जानते हैं आपकी फेस शेप के मुताबिक आपके लिए बेस्ट हेयरस्टाइल कौन से हैं।

Advertisement

Also Read This: देसी घी के सेवन के बाद भूलकर भी न करें इन खाद्य और पेय सामग्री का सेवन

ओवल फेस शेप वाली लड़कियां चुनें ये हेयर स्टाइल

अगर आपका फेस ओवल शेप का है तब तो आपको हेयर स्टाइल को ले कर चिंता करने की जरूरत नहीं है। इस फेस शेप पर लगभग हर हेयर स्टाइल ही सूट करता है। ये फेस शेप काफी बैलेंस होता है, ऐसे में आपको हेयर स्टाइल बनाते हुए किसी एरिया को कंसील या हाइलाइट करने की भी जरूरत नहीं होती। आप चाहें तो अपने बालों को स्ट्रेट, कर्ल या वेवी लुक दे सकती हैं। इसके अलावा डेली वियर में बालों को बन या पोनी बना कर सिक्योर भी कर सकती हैं।

Hairstyle: राउंड फेस शेप के लिए बेस्ट हैं ये हेयर स्टाइल

अगर आपका फेस गोल यानी राउंड शेप का है, तब आपको ऐसे हेयरस्टाइल का चयन करना चाहिए जो फेस को और गोल ना दिखाए बल्कि उसमें लंबाई एड करे। इसके लिए बालों को कभी भी स्लीक लुक ना दें बल्कि हेड के ऊपर थोड़ी सी वॉल्यूम एड करने की कोशिश करें। इसके लिए आप बैक कांबिंग या स्टाइलिंग टूल्स की मदद से वेव्स क्रिएट कर सकती हैं। वहीं आप लंबी साइड बैंग्स भी रख सकती हैं, ये भी आपके फेस में लंबाई एड करने का काम करेंगी।

Also Read This: क्या अगरबत्ती का धुंआ है हमारी सेहत के लिए नुकसानदेह? इसका जवाब जाने यहां

डायमंड फेस शेप के लिए चुनें ये हेयरस्टाइल

डायमंड फेस शेप वाली महिलाओं की जॉलाइन काफी ज्यादा शार्प होती है और चिन काफी प्वाइंटी होती है। ऐसे में आपको कोई ऐसा हेयर स्टाइल सिलेक्ट करना चाहिए जो फेस की लंबाई को बैलेंस करने का काम करे। ऐसे में बिल्कुल टाइट हेड पोनी या बन बनाने से बचें। फेस को बैलेंस करने के लिए आप बैंग्स भी रख सकती हैं। लो बन विद साइड बैंग्स इस फेस शेप पर काफी अच्छा लगता है। इसके अलावा पार्टिंग में थोड़ा सा एक्सपेरिमेंट करें। मिडिल पार्टिंग की जगह साइड या जिग-जैग पार्टिंग ट्राई करें।

Hairstyle: हार्ट फेस शेप के लिए बेस्ट हैं ये हेयरस्टाइल

हार्ट फेस शेप में चेहरा ऊपर की तरह से कुछ चौड़ा होता है वहीं नीचे की साइड से वो काफी प्वाइंटी हो जाता है। ऐसे में आपको अपने फेस को बैलेंसिंग लुक देने के लिए ऐसे हेयरस्टाइल का चुनाव करना चाहिए जो फेस से ले जॉलाइन तक एक फ्लोइंग लुक क्रिएट करे। इसके लिए हाई पोनीटेल, टॉप नॉट और हाई बन जैसे ट्रेंडी हेयरस्टाइल बना सकती हैं। ओपन हेयर रखना पसंद करती हैं तो अपने अकॉर्डिंग बॉब कट या लेयर्ड हेयर स्टाइल करा सकती हैं।

NEWS SOURCE Credit : livehindustan

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt
Back to top button