मकर संक्रांति पर कड़ाके की ठंड: 13 जिलों में अलर्ट, पारा पहुंचा शून्य के करीब

imd

IMD: हरियाणा में हाड़ कंपाने वाली ठंड का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। मौसम विभाग ने मकर संक्रांति पर 14 जनवरी के लिए राज्य के कुछ हिस्सों में बहुत घना कोहरा और शीत लहर से अत्यधिक शीत लहर (सीवियर कोल्ड डे) का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Advertisement

पिछले 24 घंटों में हरियाणा के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। राज्य में अधिकतम तापमान सामान्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस नीचे बना हुआ है। सबसे अधिक तापमान पलवल में 22.8 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि करनाल में यह केवल 10.0 डिग्री रहा।

मौसम विभाग ने सिरसा, हिसार, फतेहाबाद, जींद, झज्जर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, भिवानी, चरखीदादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी और नूह में सर्दी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। शेष हरियाणा में कोहरा व कोल्ड डे की स्थिति रह सकती है।

Also Read This: राजस्थान में तापमान माइनस 1°C, हरियाणा में 0.6°C: उत्तराखंड में जमा झरना

4 दिन कैसा रहेगा मौसम का हाल

15 और 16 जनवरी: कोहरे और शीत लहर का प्रभाव थोड़ा कम हो सकता है, लेकिन कुछ इलाकों में घना कोहरा और कोल्ड वेव की स्थिति बनी रहेगी। इसके लिए विभाग ने अलर्ट जारी रखा है।

17 जनवरी: मौसम शुष्क रहेगा, हालांकि सुबह के वक्त कोहरा छाए रहने की संभावना है।

18 और 19 जनवरी: पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से राज्य के कुछ अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है, जिससे न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री से से 4 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है और कड़ाके की ठंड से हल्की राहत मिल सकती है।

Also Read This: हरियाणा में लोहड़ी पर विजिबिलिटी जीरो, घनी धुंध: 5 जिलों में कोल्ड डे का रेड अलर्ट

19 के बाद होगी बारिश (IMD)

हिसार के चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार, हरियाणा में 16 जनवरी तक मौसम आमतौर पर सूखा रहेगा। इस दौरान उत्तर-पश्चिम से ठंडी हवाएं चलेंगी, जिससे रात का तापमान थोड़ा गिर सकता है और दिन का तापमान थोड़ा बढ़ सकता है। दक्षिण और पश्चिमी हरियाणा के कुछ इलाकों में पाला भी पड़ सकता है।

NEWS SOURCE Credit: Dainik Bhaskar

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt
Back to top button