हरियाणावासी अगले 4 दिन रहें सावधान! होगी भारी बारिश

IMD: हरियाणा में आज मौसम खराब रहेगा। मौसम विभाग ने 5 जिलों में तेज बारिश की संभावना जताई है जिनमें सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और चरखी दादरी शामिल हैं। फतेहाबाद के जाखल में बारिश हो रही है। वहीं कई जिलों में बूंदाबांदी जारी है। बाकी 15 जिलों में भी बारिश हो सकती है। आईएमडी ने अगले 4 दिनों तक सूबे में बारिश होने का अनुमान जताया है।
Also Read This: तीन माह से वेतन नहीं मिलने पर सफाई कर्मचारियों ने खटखटाया भाकियू का दरवाजा
बता दें कि बीते दिन कई जिलों में बारिश (IMD) हुई। कई जगह सड़कें जलमग्न हो गई। इस बारिश के कारण कारें डूब गई। इसके साथ ही फतेहाबाद की बीघड़ रोड पर करंट लगने से एक गाय की मौत हो गई, वहीं नूंह में सरकारी दफ्तरों और महिला थाने में पानी भर गया। बहादुरगढ़ में गुरूवार सुबह और रात में हुई बरसात ने आम आदमी के लिए मुसीबतें पैदा कर। शहर में जगह जगह जलभराव ने लोगों की परेशानी को बढ़ा दिया है।
Also Read This: चम्बा में 300 पदों के लिए होगा कैंपस इंटरव्यू: मिलेगा इतना वेतन
प्रदेश में अब तक सामान्य से ज्यादा बारिश हो चुकी है। 31 जुलाई तक औसतन 203.8 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन 245.1 मिमी बारिश हुई। मौसम विभाग ने अगले 4 दिन भी बारिश की संभावना जताई है। कई जिलों में अलर्ट भी जारी किया है। मौसम के बदलाव से हरियाणावासियों को गर्मी से राहत मिली है।
NEWS SOURCE Credit: punjabkesari




