Haryana में आज दिन का तापमान भी घटेगा: 6 जिलों में आज बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

imd
Haryana में आज दिन का तापमान भी घटेगा

IMD: हरियाणा में आज से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके कारण मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलने वाला है। मौसम विभाग ने 22 से 24 जनवरी तक हरियाणा में भारी बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है।

मौसम केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार, 22 जनवरी को मौसम की पहली बड़ी हलचल देखने को मिलेगी। बारिश ही नहीं, बल्कि 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। हवाओं के झोंके 60 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकते हैं, जिससे पेड़ों और कच्ची छतों को नुकसान पहुंचने की आशंका है।

Advertisement

Also Read This: सोना और चांदी की रफ्तार फिर रहेगी बरकरार

दिन का पारा चढ़ा, रात में गिरा (IMD)

राज्य में औसत अधिकतम तापमान में बीते कल की तुलना में 2.2°C की वृद्धि दर्ज की गई है। वर्तमान तापमान सामान्य से 3.6°C अधिक बना हुआ है। पूरे प्रदेश में पलवल (AWS) सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 25.6°C दर्ज किया गया। चंडीगढ़ शहर का अधिकतम तापमान 24.0°C रहा। इसके विपरीत, रात के औसत तापमान में 1°C की गिरावट आई है, जो अब सामान्य के करीब है।

Also Read This: Sapna Choudhary ने पानी छलकै पर घूंघट कर हिलाया स्टेज

दिन में बढ़ेगी ठिठुरन

पश्चिमी विक्षोभ के बादल छाने की वजह से न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी होगी, जिससे रात की कड़ाके की ठंड थोड़ी कम महसूस होगी। बारिश और ठंडी हवाओं के चलते दिन के तापमान में गिरावट आएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt
Back to top button