बच्चों में डालें मेहनत के संस्कार: कल्याण

Kalyan

Kalyan: हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने आज नजदीकी गांव छपरा खेड़ा में 65 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सामुदायिक केन्द्र का शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने ग्रामीणों से बच्चों में मेहनत के संस्कार डालने और उन्हें नशे से बचाने की अपील की। साथ ही गांव में साफ-सफाई रखने और पार्टीबाजी से दूर रहने को कहा।

Advertisement

Also Read This: चांदी की कीमत 5 दिन चढ़ने के बाद ₹4,000 गिर कर ₹2.31 लाख हुई

कल्याण (Kalyan) का गांव में पहुंचने पर पगड़ी बांधकर व पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि गांव के लिए सामुदायिक केंद्र तो उन्होंने पिछले प्लान में ही मंजूर करवा दिया था लेकिन कुछ कारणों से निर्माण शुरू नहीं हो पाया था। सामुदायिक केंद्र बनने से लोग यहां विवाह-शादियां के अलावा अन्य सामाजिक-धार्मिक कार्यक्रम आयोजित कर सकेंगे। उन्होंने इस केन्द्र में हॉल का आकार बढ़ाने और गुणवत्तापरक सामग्री का उपयोग करने के लिए पंचायत एवं विकास विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए।

विधानसभा अध्यक्ष (Kalyan) ने कहा कि वे जनता की सेवा के लिए हर समय उपलब्ध हैं। पिछले 10 साल में मेडिकल यूनिवर्सिटी, एनसीसी अकादमी, रिंग रोड का निर्माण जैसे अनेक बड़े कार्यों की मजबूत नींव रखी जा चुकी है। वे हलके को अपना परिवार मानते हैं। मेडिकल यूनिवर्सिटी और रिंग रोड चालू होने से क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। बड़ी कंपनियां इलाके में आएंगी।

Also Read This: ‘ठुमका लाख लाख’ गाने पर कशिश चौधरी ने किया कमरतोड़ डांस

उन्होंने कहा कि वे बहकावे की राजनीति नहीं करते। हर वाजिब काम को पूरा करने के लिए यथा संभव प्रयास करते हैं। विकास में गरीब और अमीर का सांझा योगदान होता है। कल्याण (Kalyan) ने लोगों से बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की अपील की। कहा कि केंद्र और राज्य सरकार का पूरा प्रयास है कि सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ गरीबों तक पहुंचे। यह व्यवस्था परिवर्तन का ही नतीजा है कि आज पात्र लोगों के बैंक खातों में योजनाओं का सीधा लाभ पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि मिलकर सभी को इलाके की तरक्की करनी है।

बाद में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल की सराहना करते हुए कहा कि बड़ी जिम्मेदारी के बावजूद वे आज भी करनाल लोकसभा क्षेत्र की सेवा में जुटे हैं। ऐसे नेता विरले ही होते हैं जिनमें जनसेवा की इतनी लगन हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt
Back to top button