26 लाख में ली 4Cr की जमीन: 7 डील जिनसे पूरा परिवार जा सकता है जेल

Lalu Family

Lalu Family: पटना के किशुन देव राय ने अपनी 3,375 वर्ग फीट जमीन सिर्फ 3.75 लाख रुपए में पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की पत्नी राबड़ी देवी काे बेच दी। यह जमीन की काफी कम कीमत थी। इसी साल किशुन देव राय के परिवार के 3 लोगों को मध्य रेलवे मुंबई में ग्रुप डी के पद पर नौकरी मिल गई।

Advertisement

CBI ने इसे लैंड फॉर जॉब घोटाला बताया। यानी नौकरी के बदले में जमीन लेना। यह मामला तब का है, जब लालू यादव 2004 से 2009 के बीच रेल मंत्री थे। इसी केस में दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने आज यानी शुक्रवार को बीमार लालू यादव, राबड़ी देवी और मीसा भारती समेत 41 लोगों पर आरोप तय किए हैं। कोर्ट ने कहा कि लालू परिवार ने आपराधिक गिरोह की तरह काम किया।

Also Read This: आज चांदी हुई ₹7,725 महंगी: सोना पहुंचा ₹741 बढ़कर ₹1.37 लाख

2022 में सीबीआई ने मारे थे छापे

CBI ने 2022 मई में लालू के अलावा उनकी पत्नी राबड़ी देवी, दो बेटियों मीसा भारती और हेमा यादव समेत लालू के करीबियों और परिजनों के 17 ठिकानों पर छापेमारी की थी।

CBI ने इस मामले में इस साल मई में लालू यादव, उनकी पत्नी और पूर्व CM राबड़ी देवी, उनकी बेटियों मीसा यादव और हेमा यादव के अलावा नौकरी पाने के बदले में कम कीमत में जमीन देने वाले कुछ अयोग्य उम्मीदवारों समेत 16 लोगों को आरोपी बनाते हुए उनके खिलाफ FIR दर्ज की थी।

Also Read This: ‘ठुमका लाख लाख’ गाने पर कशिश चौधरी ने किया कमरतोड़ डांस

Lalu Family: नौकरी के बदले जमीन लेने का घोटाला क्या है?

लैंड फॉर जॉब स्कैम के तार RJD नेता लालू यादव से जुड़े हुए हैं। नौकरी के बदले जमीन लेने के घोटाले में लालू और उनके परिवार वालों पर रेलवे में नौकरी दिलाने के बदले जमीन लेने का आरोप है। इस मामले में CBI ने मई 2022 में लालू और उनके परिवार के सदस्यों पर भ्रष्टाचार का नया केस दर्ज किया था।

CBI के अनुसार इस तरह से लालू यादव के परिवार ने बिहार में 1 लाख स्क्वायर फीट से ज्यादा जमीन महज 26 लाख रुपए में हासिल कर ली, जबकि उस समय के सर्कल रेट के अनुसार जमीन की कीमत करीब 4.39 करोड़ रुपए थी।

NEWS SOURCE Credit: Dainik Bhaskar

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt
Back to top button