हिंदुओं की हालत कसाई के सामने बकरे जैसी, पाकिस्तान लौटे तो काट दिए जाएंगे: जेल में डाल दो, वापस नहीं जाएंगे

 

Pakistani Hindus

Advertisement

Pakistani Hindus: 14 अप्रैल को मैं पाकिस्तान के सिंध से भारत आया था। बच्चे 8-9 महीने पहले ही आ गए थे। तब मेरा वीजा नहीं लगा था। अब जाकर वीजा लगा। पहलगाम हमले के बाद मोदी सरकार ने कह दिया कि पाकिस्तान से आए लोग वापस चले जाएं। हम डरे हुए हैं। दो दिन से खाना अच्छा नहीं लगा है। हम वापस पाकिस्तान गए तो मार दिए जाएंगे। मोदी जी जेल में डाल देंगे, तब भी चलेगा, लेकिन पाकिस्तान नहीं जाएंगे।

49 साल के सीताराम (बदला हुआ नाम) दिल्ली के सिग्नेचर ब्रिज के नीचे अस्थायी तौर पर बनी शरणार्थी बस्ती में रह रहे हैं। उनके पास 45 दिन का वीजा था, जो रद्द कर दिया गया है। हालांकि सीताराम ने लॉन्ग टर्म वीजा के लिए अप्लाई किया है।

इसके बाद भी वे पाकिस्तान वापस भेजे जाने की आशंका से डरे हुए हैं। सीताराम अकेले नहीं हैं। दिल्ली में सिग्नेचर ब्रिज, यमुना खादर और मजनू का टीला में दो शरणार्थी कैंप हैं। यहां पाकिस्तान से आए करीब 1500 शरणार्थी रह रहे हैं।

Pakistani Hindus: पाकिस्तान वापस गए तो मार दिए जाएंगे

सिग्नेचर ब्रिज के नीचे करीब 932 पाकिस्तानी हिंदू परिवार रह रहे हैं। इनमें से ज्यादातर ऐसे हैं, जो हाल में भारत आए हैं। कई लोगों की नागरिकता मिलने की प्रोसेस चल रही है। कुछ तो पिछले एक महीने के अंदर ही भारत आए हैं।

सिग्नेचर ब्रिज खत्म होते ही हाईवे पर एक किनारे लोग रेहड़ी-पटरियां लगाए दिखते हैं। उनसे बात की तो पता चला कि सभी पाकिस्तान से आए हिंदू शरणार्थी हैं। ब्रिज के नीचे उनका कैंप है। काम न मिलने की वजह से ज्यादातर शरणार्थी हाईवे पर रेहड़ी-पटरी लगाते हैं। इसी से उनका घर चलता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt
Back to top button