Rahul Gandhi आज आएंगे कुरुक्षेत्र: हरियाणा-उत्तराखंड के जिला अध्यक्षों को देंगे ट्रेनिंग

Rahul Gandhi: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) आज (21 जनवरी) हरियाणा दौरे पर रहेंगे। वह सुबह 11 बजे कुरुक्षेत्र की पंजाबी धर्मशाला में चल रहे ‘संगठन सृजन अभियान’ के तहत ट्रेनिंग कैंप में हिस्सा लेंगे। यहां वह हरियाणा और उत्तराखंड के कांग्रेस जिला अध्यक्षों से बातचीत कर उनके परिवार से भी मुलाकात करेंगे।
राहुल गांधी के साथ हरियाणा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, सिरसा से सांसद कुमारी सैलजा, राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला समेत अन्य नेता भी मौजूद रहेंगे। ट्रेनिंग कैंप के बाद शाम को राहुल गांधी ब्रह्मसरोवर पर आरती में भी शामिल हो सकते हैं।
Also Read This: Haryana में कोहरे और बारिश का मौसम: पूरे प्रदेश में 25 को बरसात
संगठन को करेंगे मजबूत
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने बताया कि हरियाणा और उत्तराखंड के जिला अध्यक्षों के लिए कुरुक्षेत्र एक केंद्रीय स्थान है, इसलिए हमने ट्रेनिंग के लिए इसे चुना। 13 जनवरी को शुरू हुआ यह कैंप 22 जनवरी तक चलेगा, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता नवनियुक्त जिला अध्यक्षों को ट्रेनिंग दे रहे हैं। शिविर का मुख्य उद्देश्य संगठन को मजबूत करना और चुनाव लड़ने की राजनीति सिखाना है।
Also Read This: सोना और चांदी की रफ्तार फिर रहेगी बरकरार: जानिए क्या कहते है एक्सपर्ट
पिछले साल आए थे राहुल
राहुल गांधी ने पिछले साल 4 जून को चंडीगढ़ में पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में ‘संगठन सृजन कार्यक्रम’ के तहत राज्य के नेताओं और ऑब्जर्वरों की मीटिंग ली थी। उस समय तक हरियाणा में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति नहीं हुई थी। राहुल गांधी ने मीटिंग में कहा था कि संगठन बनाते समय किसी नेता की सिफारिश नहीं चलेगी। राहुल गांधी के दौरे के बाद 12 अगस्त को कांग्रेस ने 32 जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की थी।
NEWS SOURCE Credit: Dainik Bhaskar




