Republic Day: विधानसभा अध्यक्ष ने करनाल में फहराया तिरंगा: पुलिस लाइन में ली परेड की सलामी

Republic Day: करनाल जिले में 77वां गणतंत्र दिवस पूरे उत्साह, उमंग और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। जिला स्तरीय मुख्य समारोह पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में आयोजित हुआ, जहां हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने तिरंगा फहराया और परेड का निरीक्षण किया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान से हुई। इसके बाद मुख्यअतिथि ने परेड की सलामी ली। जिला पुलिस, एनसीसी और स्कूली छात्रों की टुकड़ियों ने अनुशासित मार्च पास्ट के जरिए गणतंत्र को सलाम किया।
Also Read This: गणतंत्र दिवस पर सताएगी सूखी ठंड: 27 जनवरी को बारिश-शीतलहर का अलर्ट
विकास कार्यों पर रखी बात
हरविंद्र कल्याण ने कहा कि आज प्रदेश ही नहीं, पूरा देश तेजी से तरक्की कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश का रुतबा विश्व स्तर पर बढ़ाया है। देश और प्रदेश में बड़े विकास प्रोजेक्ट चल रहे हैं और करनाल भी इससे अछूता नहीं है।
Republic Day: संविधान, सेवा और लोकतंत्र पर दिया संदेश
अपने अभिभाषण में हरविंद्र कल्याण ने देश के वीर सपूतों और स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी 1950 को देश में संविधान लागू हुआ था। हमारा संविधान विश्व के सबसे बड़े संविधानों में से एक है। हरविंद्र कल्याण ने सेवा की भावना, संविधान के सम्मान और लोकतंत्र की मजबूती पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जिन शहीदों ने अपने प्राणों की आहुति देकर देश को आजादी दिलाई, उन्हें कभी नहीं भुलाया जा सकता।
Also Read This: बैंक अगले सप्ताह इतने दिन रहेंगे बंद: जाने से पहले कर लें चेक
झांकियों में दिखी विकास की तस्वीर
समारोह में केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को दर्शाने के लिए 16 झांकियां निकाली गईं। इनमें नगर निगम, शुगर मिल करनाल, हरियाणा राज्य परिवहन करनाल, स्वास्थ्य विभाग करनाल, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग शामिल रही।




