चांदी की कीमत 5 दिन चढ़ने के बाद ₹4,000 गिर कर ₹2.31 लाख हुई: सोना में भी ₹2,119 की आई गिरावट

Silver price

Silver price: आज दिन मंगलवार, 30 दिसंबर को सोने-चांदी के दाम में गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 2,119 रुपए गिरकर 1,34,362 रुपए पर आ गया है। कल यह 1,36,481 रुपए/10g पर था।

Advertisement

Also Read This: ‘ठुमका लाख लाख’ गाने पर कशिश चौधरी ने किया कमरतोड़ डांस

लगातार 5 दिन तक चढ़ने के बाद चांदी की कीमत 3,973 रुपए गिर गई है। आज ये 2,31,467 रुपए प्रति किलोग्राम बिक रही है। कल चांदी के दाम में बड़ा उतार-चढ़ाव रहा। शुरुआती कारोबार में ये 2,43,483 किलो पर पहुंच गई थी। हालांकि बाद में इसमें गिरावट आई और ये 7,333 रुपए नीचे 2,35,440 रुपए पर बंद हुई।

सोना 76% और चांदी 169% महंगी हुई

चांदी का भाव भी इस दौरान 1,45,450 रुपए (169%) बढ़ गया है। 31 दिसंबर 2024 को एक किलो चांदी की कीमत 86,017 रुपए थी, जो अब 2,31,467 रुपए प्रति किलो हो गई है।

इस साल अब तक सोने की कीमत 58,200 रुपए (76%) बढ़ी है। 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 76,162 रुपए का था, जो अब 1,34,362 रुपए हो गया है।

Also Read This: सपना चौधरी का सुपरहिट गाना: 64 करोड़ से ज्यादा मिले व्यूज

चांदी में तेजी के प्रमुख कारण (Silver price)

इंडस्ट्रियल डिमांड: सोलर, इलेक्ट्रॉनिक्स और EV में भारी इस्तेमाल, चांदी अब सिर्फ ज्वेलरी नहीं, जरूरी कच्चा माल बन गई है।

ट्रंप का टैरिफ डर: अमेरिकी कंपनियां चांदी का भारी स्टॉक जमा कर रही हैं, ग्लोबल सप्लाई में कमी से कीमतें ऊपर चढ़ीं।

मैन्युफैक्चरर होड़ में: प्रोडक्शन रुकने के डर से सभी पहले से खरीद रहे हैं, इसी वजह से आने वाले महीनों में भी तेजी बनी रहेगी।

गोल्ड में तेजी के प्रमुख कारण

डॉलर कमजोर: अमेरिका के ब्याज दर घटाने से डॉलर कमजोर हुआ और सोने की होल्डिंग कॉस्ट कम हुई, इससे लोग खरीदने लगे।

जियोपॉलिटिकल: रूस-यूक्रेन जंग और दुनिया में तनाव बढ़ने से निवेशक सोने को सबसे सुरक्षित निवेश मानकर खरीद रहे हैं।

रिजर्व बैंक: चीन जैसे देश अपने रिजर्व बैंक में सोना भर रहे हैं, ये सालभर में 900 टन से ज्यादा खरीदारी कर रहे हैं, इसलिए दाम ऊपर जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt
Back to top button