चांदी की कीमतों में आई ऐतिहासिक गिरावट: चंद घंटों में 1,20,000 कीमत गिरी

silver rate

Silver Rate: सोने और चांदी की कीमतें पिछले कई दिनों से लगातार सातवें आसमान को टच करती जा रही थी, लेकिन बीते कल रात्रि 9:00 के करीब सोने और चांदी की कीमतों ने एकदम उल्टे पैर चलना शुरू कर दिया। बीते कल चांदी की कीमतों में आई गिरावट की वजह से निवेशकों के बीच डर का माहौल बन गया। 30 जनवरी के दिन भी चांदी की कीमतों में काफी ज्यादा गिरावट देखने को मिली। 30 जनवरी के दिन चांदी की कीमतों (Latest Silver Price) में सुबह के समय हल्का उछाल देखने को मिला, लेकिन अब एक बड़ी गिरावट नजर आई है। कुछ ही घंटे में चांदी की कीमत करीब 1,20,000 रुपये तक गिर गई है।

Advertisement

चांदी की कीमतों ने पकड़ा बैक गियर (Silver Rate)

चांदी की कीमत (silver price) इन दिनों हाई लेवल के आंकड़े को पार कर रही थी,लेकिन अब चांदी ने हर किसी को चौका दिया है। जिस रफ्तार से चांदी की कीमतें उपर जा रही थी उसी तरह अब चांदी की कीमत रिवर्स गियर में भाग रही है।

MCX पर चांदी की ताजा कीमत

बीते कल MCX पर चांदी की कीमतों (Silver prices on MCX) ने 4 लाख 20 हजार के आंकड़े को टच कर लिया था लेकिन रात के समय काफी ज्यादा गिरावट नजर आई। डिजिटल के मुताबिक आज चांदी की कीमतें तकरीबन 1,20,000 रुपये गिर गई है। फिलहाल एमसीएक्स पर चांदी की कीमतें 3,04,000 की तकरीबन ट्रेड कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt
Back to top button