₹2 लाख प्रति किलो चांदी पहली बार हुआ पार: 1 से 2 लाख होने में 9 महीने लगे

Gold Price Today: चांदी आज यानी 17 दिसंबर को पहली बार 2 लाख रुपए प्रति किलो के पार निकली। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार सुबह एक किलो चांदी 2,00,750 रुपए पर ओपन। हालांकि इसके बाद इसकी कीमत में थोड़ी गिरावट आई और ये 7,664 रुपए बढ़कर 1,99,641 रुपए किलो पर बंद हुई। इससे पहले ये 1,91,977 रुपए पर थी।
Also Read This: हरियाणा को दुनिया की मजबूत खेल शक्ति बनाना लक्ष्यः मीनू बेनीवाल
चांदी में तेजी के 4 बड़े कारण
मैन्युफैक्चरर होड़ में: प्रोडक्शन रुकने के डर से सभी पहले से खरीद रहे हैं, इसी वजह से आने वाले महीनों में भी तेजी बनी रहेगी।
चांदी में निवेश बढ़ रहा: निवेशक सिल्वर ETF के जरिए चांदी में निवेश कर रहे हैं। इससे चांदी की डिमांड बढ़ रही है।
इंडस्ट्रियल डिमांड: सोलर, इलेक्ट्रॉनिक्स और EV में भारी इस्तेमाल, चांदी अब सिर्फ ज्वेलरी नहीं, जरूरी कच्चा माल बन गई है।
ट्रंप का टैरिफ डर: अमेरिकी कंपनियां चांदी का भारी स्टॉक जमा कर रही हैं, ग्लोबल सप्लाई में कमी से कीमतें ऊपर चढ़ीं।
Also Read This: सपना चौधरी के ऐसे डांस को देख धड़का फैन्स का दिल
Gold Price Today: सोना 540 रुपए बढ़कर 1.32 लाख रुपए पर पहुंचा
आज 24 कैरेट शुद्धता वाला सोना (Gold Price Today) भी 540 रुपए बढ़कर 1,32,317 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इससे पहले ये कल यानी, 16 दिसंबर को 1,31,777 रुपए पर था। वहीं सोने ने 15 दिसंबर को 1,33,442 रुपए प्रति 10 ग्राम का ऑल टाइम हाई बनाया था।




