शीतलहर से बढ़ी ठंड, रात जैसे ठंडा दिन में भी हरियाणा: 6 जिलों में कोहरा का अलर्ट

IMD: हरियाणा में शीतलहर के कारण दिन रात जैसे ठंडे हो गए हैं। राजस्थान से सटे व मध्य हरियाणा में कोल्ड वेव से दिन का तापमान गिर रहा है। इसके कारण लोगों की कंपकंपी छूट गई है। चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) के अनुसार, 10 जनवरी तक इससे राहत मिलने की संभावना नहीं है। उत्तर-पश्चिम दिशा से आ रही ठंडी हवाओं (10-15 किमी/घंटा) ने ठंड और बढ़ा दी है।
Also Read This: बांग्लादेश का डुप्लीकेट बन रहा बंगाल
नारनौल का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं सिरसा में अधिकतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। सबसे ज्यादा अंबाला के तापमान में 6.1 डिग्री की गिरावट देखने को मिली है। ठंड और कोहरे का असर ट्रेनों पर भी पड़ रहा है। लंबी दूरी की अधिकतर ट्रेनें देरी से चल रही हैं।
आज सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, रोहतक, झज्जर, चरखी दादरी, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, नूंह और पलवल में कोल्ड डे की चेतावनी जारी की गई है। वहीं कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, पानीपत, सोनीपत और अंबाला में कोहरे व धुंध का आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पिछले तीन दिनों से ठंडी हवाएं चलने के कारण प्रदेश में कोहरा कम हुआ है।
Also Read This: ड्राफ्ट लिस्ट में 13% वोटर घटे, यूपी में सबसे ज्यादा 2.89 करोड़
IMD: ठंड से बचने के लिए एडवाइजरी जारी
हरियाणा सरकार ने ठंड से बचाने के लिए एडवाइजरी जारी की है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की वित्तायुक्त एवं गृह सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने बताया कि सभी विभागों को मिलकर काम करने को कहा गया है।
पिछले साल जनवरी में भी बहुत ठंड थी। इस साल भी वैसी ही ठंड पड़ रही है। लोगों को सलाह दी जाती है कि वे मौसम की जानकारी रखें। गर्म कपड़े, दवाइयां और जरूरी सामान पहले से ही तैयार रखें।




