सोहाना धरने पर गरजे असंध ब्लॉक के किसान, जताया रोष
BKU: पूर्व घोषित कार्यक्रम के मुताबिक भारतीय किसान यूनियन (BKU) के हलका असंध के कई गांवों के किसानों का जत्था गांव सोहाना के धरने पर पहुंच कर नारेबाजी की। जत्थे में शामिल भाकियू कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन के खिलाफ रोष भी जाहिर किया। धरना नोवें दिन में प्रवेश कर गया है। भाकियू असंध कमेटी के प्रधान जोगिन्द्र सिंह झींडा की अगुवाई में कई गांव के किसानों का जत्था वीरवार को धरने पर पहुंचा। ज्ञातव्य है कि गत नो दिनों से करनाल रिंग रोड पर रास्ता बनाए जाने की मांग को लेकर सोहाना गांव के रकबे में लगातार अनिश्चितकालीन धरना चल रहा है।
Also Read This: धनिए का पानी किस अंग के लिए फायदेमंद: जान लीजिए सेवन करने का सही तरीका
भाकियू अध्यक्ष झींडा ने जिला प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि नो दिन बीत जाने के बाद भी जिला करनाल प्रशासन के अधिकारी ग्रामीणों की सुध नही ले पा रहे है। जिसके चलते भाकियू कार्यकर्ताओं में दिन-प्रतिदिन रोष बढ़ रहा है। भाकियू प्रदेश संगठन सचिव शाम सिंह मान, प्रवक्ता सुरेंद्र सागवान, युवा नेता सुरज लाठर व धरने के आयोजक बबलू सोहाना ने धरने पर पहुंचे असंध हलके के किसानों के जत्थे का किसान एकता जिंदाबाद के नारे लगा कर जोरदार स्वागत किया।
कल 23 जून को तय कार्यक्रम के तहत ब्लॉक घरोंडा क्षेत्र के भाकियू कार्यकर्ताओं का जत्था धरने पर पहुंचेगा। इस बीच असंध ब्लॉक के जत्थे में शामिल भाकियू कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष रतनमान के साथ चल रहे आंदोलन के बारे में चर्चा की। भाकियू नेताओं ने अपने संबोधन में कहा कि जिला करनाल के प्रशासनिक अधिकारी गहरी नींद में सोय हुए है। जो सोहाना गांव में चल रहे आंदोलन की अनदेखी कर रहे है। इसका खामियाजा प्रशासन को भूगतना पडेगा।उन्होंने कहा कि जब तक करनाल रिंग रोड़ पर रास्ता नहीं बनाया जाता तब तक ग्रामीणों का आंदोलन जारी रहेगा। भाकियू सम्मान समिति के चेयरमैन ऋषिपाल दुपेढ़ी, संदीप झिंडा, बलविंद्र खिदराबाद, रणजीत जलमाना, कशमीर सिंह दिनोली, प्रगट सिंह रत्तक, शीशा सिंह रत्तक, अमरजीत सिंह बसी, प्रेम सिंह बल्ला जत्थे में शामिल रहे।