श्री जगत गुरु ब्रह्मानंद सरस्वती जी के आदर्शों को जीवन में अपनाएं: हरविंद्र कल्याण

Speaker Harvinder Kalyan: हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने गत दिवस करनाल के निर्मल विहार आश्रम में श्री जगतगुरु ब्रह्मानंद सरस्वती जी के मोक्ष दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित महायज्ञ में भाग लिया। उन्होंने जगतगुरु ब्रह्मानंद सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और यज्ञ में आहुति डाली।
Also Read This: ग्रुप-डी के पदों के लिए डीएससी और ओएससी के लिए पद हुए आरक्षित
इस अवसर पर हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण (Speaker Harvinder Kalyan) ने संबोधित करते हुए श्री जगत गुरु ब्रह्मानंद सरस्वती जी के जीवन और शिक्षाओं पर प्रकाश डाला और उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि श्री जगतगुरु ब्रह्मानंद सरस्वती जी एक महान संत, अद्वैत वेदांत के प्रचारक और समाज सुधारक थे। उनका पूरा जीवन जन कल्याण के लिए समर्पित रहा और उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग आज भी समाज को प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि श्री जगतगुरु ब्रह्मानंद जी ने समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने और लोगों को सही मार्ग दिखाने का कार्य किया। उनके उपदेश और विचार आज भी प्रासंगिक हैं और हमें एक बेहतर समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करते हैं।
Also Read This: देसी घी के सेवन के बाद भूलकर भी न करें इन खाद्य और पेय सामग्री का सेवन
उन्होंने कहा कि जो संदेश श्री जगतगुरू ब्रह्मानंद सरस्वती जी ने अपने जीवनकाल में मानवता व समाज के लिए दिया, उन विचारों के साथ जुडक़र अपने जीवन को आगे बढ़ाएं और एक अच्छे इंसान के साथ-साथ एक अच्छा नागरिक भी बनें। उन्होंने कहा कि हमें महापुरुषों के जीवन का अनुसरण करना चाहिए। श्री जगतगुरू स्वामी ब्रह्मानंद जी ने अपना जीवन निर्दोष व गरीबों की सेवा में बिताया। इस अवसर पर आश्रम के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।




