सोने में आई 45 वर्ष की सर्वोच्च गिरावट: पूरी डिटेल जानने के लिए खबर को पूरा पढ़े

gold rate

Gold Rate: कीमती धातुओं में बीते 45 वर्षों की सबसे बड़ी गिरावट के बाद शिकागो मर्केंटाइल एक्सचेंज (CME) ग्रुप ने अहम फैसला लिया है। एक्सचेंज ने शुक्रवार को जारी अपने बयान में कॉमेक्स गोल्ड और सिल्वर फ्यूचर्स पर मार्जिन बढ़ाने (Increasing margins on gold and silver futures) का ऐलान किया। इस भारी टूट के बाद शिकागो मर्केंटाइल एक्सचेंज (CME) ने फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट्स पर मार्जिन बढ़ाने का फैसला किया है, इस अपडेट से जुड़ी पूरी डिटेल जानने के लिए खबर को पूरा पढ़ लें…

Advertisement

जरूर पढ़े: चांदी की कीमतों में आई ऐतिहासिक गिरावट

रिकॉर्ड गिरावट (Gold Rate)

सीएमई ने स्पष्ट किया है कि यह फैसला बाजार में बढ़ी हुई वोलेटिलिटी की नियमित समीक्षा के बाद लिया गया है, ताकि पर्याप्त कोलेटरल यानी सुरक्षा राशि सुनिश्चित की जा सके। हाल ही में सोना और चांदी तेज उछाल (Gold and silver surge sharply) पर थे, लेकिन पिछले कुछ सत्रों में इनमें रिकॉर्ड गिरावट दर्ज की गई।

जरूर पढ़े: Haryana में आज तेज हवा के साथ ओले भी गिरने का अलर्ट

सोने और चांदी पर कितना बढ़ा मार्जिन?

गोल्ड फ्यूचर्स के लिए नॉन-हाइटेंड रिस्क प्रोफाइल (Non-elevated risk profile) का मार्जिन अब बढ़ाकर अनुबंध मूल्य का 8 फीसदी कर दिया गया है, जो पहले 6 फीसदी था। वहीं, हाइटेंड रिस्क प्रोफाइल में मार्जिन 6.6 फीसदी से बढ़कर 8.8 फीसदी हो जाएगा। इसी तरह सिल्वर फ्यूचर्स में नॉन-हाइटेंड रिस्क (Non-Hightend Risk in Silver Futures) का मार्जिन 11 फीसदी से बढ़ाकर 15 फीसदी और हाइटेंड रिस्क का 12.1 फीसदी से बढ़ाकर 16.5 फीसदी कर दिया गया है।

Disclaimer…

यह जानकारी केवल पाठकों को सूचित करने के उद्देश्य से दी गई है। शेयर और कमोडिटी बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt
Back to top button