कुछ जिलों में कैसे सिमटे 9 राज्यों में फैले नक्सली: नक्सलवाद की रीढ़ बासवराजू भी ढेर

Naxalism

Naxalism: 21 मई को नक्सली आंदोलन की रीढ़ पर सबसे बड़ा प्रहार हुआ। सुरक्षाबलों ने 26 नक्सलियों (Naxalism) के साथ डेढ़ करोड़ के ईनामी नंबाला केशव राव उर्फ बासवराजू को भी मार गिराया। पिछले 3 दशक में दर्जनों नक्सली हमलों के पीछे बासवराजू ही था।

Advertisement

गृहमंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया ‘X’ पर लिखा- तीन दशकों में पहली बार हमने एक महासचिव स्तर के नेता को मारा है। मोदी सरकार 31 मार्च 2026 से पहले नक्सलवाद को खत्म कर देगी।

Also Read This: 29 मई को भव्य तरीके से गांव सालवन में आयोजित होगा महाराणा प्रताप जयंती का राज्य स्तरीय समारोह

Naxalism: क्या नक्सलवाद को जड़ से खत्म किया जा सकता है?

‘नक्सलबाड़ी अबूझमाड़’ किताब लिखने वाले सीनियर जर्नलिस्ट आलोक पुतुल बताते हैं, ‘1967 में शुरू हुआ नक्सलवाद आंदोलन 1973 तक लगभग खत्म हो चुका था। करीब 40 साल बाद केंद्र सरकार ने माना कि ये आंतरिक सुरक्षा के लिए खतरा है। यानी नक्सलवाद फिर से खड़ा हुआ। धरातल से भले ही नक्सलियों को खत्म कर दिया, लेकिन इनकी सोच को खत्म नहीं किया जा सकता।’

Also Read This: मां-बाप यूं बनाएं घर में पढ़ाई का माहौल: इन 5 टिप्स से बच्चे का लगने लगेगा स्टडीज में मन

छत्तीसगढ़ के DGP रहे आरके विज ने एक इंटरव्यू में कहा, ‘हम नक्सली इलाकों में कंट्रोल पा सकते हैं और भरपूर प्रगति कर सकते हैं, लेकिन हर एक नक्सली को पकड़ा या खत्म नहीं किया जा सकता है। हालांकि, फोर्सेज के ऑपरेशंस तेजी से बढ़ रहे हैं और सफल भी रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt
Back to top button